उत्तर प्रदेश

Paschimanchal Nirman Party की बैठक सम्पन्न: 72% राजस्व देने के बाद भी विकास के लिए मात्र 18% वापस मिलता हैं-डॉ सतेंदर सिंह

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी (Paschimanchal Nirman Party) के राष्ट्रीय कार्यालय श्री त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर ग्राम सिवाया जनपद मेरठ मे बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन सचिव सचिव सजीव मलिक मासूम ने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी 800 किमी होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिलता है। उत्तर प्रदेश मे दो एम्स है जोकि पूर्वी उत्तर प्रदेश मे हैं पश्चिम मे कोई एम्स नही है। तीस मेडिकल कालेज मे मात्र तीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं।मरीजो को मंहगी चिकित्सा के लिए प्राईवेट चिकित्सालयों की शरण मे जाना पडता है।

डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि पश्चिम मे कोई आई आई टी, आई आई एम भी नही है। सभी सरकारी भर्ती कार्यालय पूरब मे हैं। कोई अच्छा स्टेडियम भी नही है युवाओ को सेना व पुलिस मे भर्ती होने के लिए सडको पर दौडना पडता है जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है।अब तक उत्तर प्रदेश मे जितनी भी सरकारें बनी हैं सभी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के साथ पक्षपात किया है।

उत्तर प्रदेश को 72%रेवेन्यु देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से मे विकास कार्यो के लिए मात्र 18 प्रतिशत धनराशि विकास के लिए मिलती है। केन्द्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिंह ने कहा कि ढाई करोड की आबादी वाला हरियाणा व डेढ करोड की आबादी वाला उत्तराखण्ड विकास की दौड मे उत्तर प्रदेश से आगे हैं।

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी (Paschimanchal Nirman Party) राष्ट्रीय प्रवक्ता डाक्टर अशोक कुमार अरोरा ने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आठ करोड की आबादी वाला अलग पश्चिमांचल प्रदेश का गठन जरूरी है।

बैठक को पश्चिमांचल निर्माण पार्टी (Paschimanchal Nirman Party) राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार, सचिव इमरान राव ने सम्बोधित किया। बैठक मे अंशुल, जगपाल सिंह, ओमपाल, दीपक, अनिल,अंकित, ब्रजबीर आदि ने भाग लिया।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 7 =