Muzaffarnagar News: अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड, पुराने खंडहर में अवैध असलाह बना रहे चार गिरफ्तार
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बने, अधबने पिस्टल, तमंचे, कारतूस ,खोखे सहित अवैध असलाह बनाने के साजो सामान भी बरामद किए हैं।
पुलिस लाइन मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न अपराधो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना शाहपुर पुलिस ने-ऐसे चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो थाना क्षेत्र के नहर पटरी मार्ग पर स्थित पुराने खंडहर में अवैध असलाह बना रहे थे।
उन्होंने बताया कि यहां पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध असलाह फैक्ट्री पर रेड डाली तो मौके से चार आरोपियों को धर दबोच लिया गया है जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे. यहां पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बने, अधबने पिस्टल, तमंचे, कारतूस ,खोखे सहित अवैध असलाह बनाने के साजो सामान भी बरामद किए हैं।
एस पी देहात ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव, व क्षेत्राधिकारी बुढाना विजय गौतम के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव थांना शाहपुर के निर्देशन में उ०नि० मोहित कुमार मय हमराह कर्मचारीगणों के साथ मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बसी नहर पर सिंचाई विभाग के खण्डहर मे अवैध देशी पिस्टल व अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
अवैध देशी पिस्टल व् हथियारों को बनाने में जुटे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है . जावेद पहलवान पुत्र नफेदीन निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी जनपद मु०नगर, सुलेमान पुत्र युसुफ निवासी म०नं० ३३५ गोलकुआ मेरठ, हसमत पुत्र शमेदीन निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी जनपद मुनगर, इरफान पुत्र निशाद निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर मु० नगर होना बताया है ।
अवैध असलाह फैक्ट्री बरामदगी में पांच देशी पिस्टल, दो तमन्चा ३१५ बोर व दो जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, एक ड्रिल मशीन, ग्लाइण्डर. एक बैंल्डिंग मशीन एक मोटर डाई मशीन, छोटा रुक्कत्र सिलेण्डर पाच लीटर मय बर्नर ,आदि अवैध असलाह बनाने के उपकरण।
अवैध असलाह फैक्ट्री व् शातिरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मोहित कुमार, हैड कांस्टेबिल राजबहादुर कांस्टेबिल निरोत्तम, नितिन कुमार, विकास कुमार, मोहित सिरोही, सोनू कुमार,सौरभ कुमार, विनीत कुमार, विपिन अत्री,आदि मौजूद रहे ।
मोके से फरार होने वाले बदमाशों में खुरशेद पुत्र जमशेद व मुस्ताक पहलवान पुत्र लियाकत निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी मु०नगर है जिनकी भी गिरफ्तारी जल्द की जायेगी।
तमंचा, कारतूस सहित धरा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तमंचा, कारतूस सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 विरेन्द्र सिंह द्वारा थाना तितावी के हिस्ट्रीशीटर(एचएस नं0 108ए) अभियुक्त प्रवेन्द्र उर्फ बन्टा पुत्र धर्मपाल निवासी लालूखेडी थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को नहरपटरी ग्राम छतैली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

