Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शाहपुर कन्या इन्टर कालेज में परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर कन्या इन्टर कालेज शाहपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन डॉ० आशीष सैनी (फिजिशियन) एवं डॉ० शिवानी चौधरी(दन्त रोग विशेषज्ञ)के द्वाराकिया गया।

मुख्य अतिथि परमेश कुमार सैनी अध्यक्ष नगर पंचायत शाहपुर रहे।विशेष आमन्त्रित सदस्यों में परम् कीर्ति शरण अग्रवाल, रोहिताश कर्णवाल,कीमती लाल सदस्य प्रेम प्रकाश एडवोकेट, मनोज गुप्ता, संजीव संगल आदि उपस्थित रहे। विशेष सहयोग संस्था के अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता जी का रहा।

शिविर की व्यवस्था में संस्था प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ,रिंकी रानी, आदेश, अंजलि, दिव्या नामदेव,ज्योति त्रिपाठी,पूजा पाल,मीनाक्षी गोस्वामी तनु सैनी तथा राज एकेडमी शाहपुर की प्रधानाचार्या शूबी मिर्जा, साक्षी, श्वेता, शीबा, फिजा, भावना, सारा, अलीशा व तनु उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।

चिकित्सक सहयोगी रेणु, साक्षी व राहुल सैनी रहे।शिवर में लगभग ३०० बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।इस अवसर पर प्रबन्धक अरविंद कुमार गुप्ता प्रधानाचार्या उषा अस्थाना व शूबि मिर्जा द्वारा क्रमशःमुख्य अतिथि परमेश सैनी चेयरमैन व डॉ आशीष सैनी डॉ० शिवानी चौधरी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके परपरम् कीर्ति शरण अगवाल,रोहिताश कर्णवाल,प्रेम प्रकाश एडवोकेट मनोज गुप्ता जी द्वारा संस्था को एक- एक पंखा भेट करने की घोषणा की ।

 

स्कूल में बच्चों ने यैलो डे मनाया

Muzaffarnagarमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एस.डी.ग्लोबल स्कूल में यैलो डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी नन्हे दृ नन्हे बच्चे पीले रंग की पोशाक पहनकर आये। पीले रंग की पोशाक में बच्चों ने अनेक प्रस्तुतियाँ दी।

बच्चो की प्रस्तुतियों ने स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों व अध्यापको का मन मोह लिया। वहीं कक्षाओं को भी गुब्बारों से सजाया गया। इस मौके पर मौजूद रहे स्कूल के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बच्चो द्वारा की गई प्रस्तुति की सराहना की।

इसके साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी बच्चों की प्रस्तुती की प्रशंसा की और साथ ही उन्हें पीले रंग के महत्व से अवगत कराया और बताया कि सनातन धर्म में पीले रंग का सम्बन्ध गुरु बृहस्पति से माना गया है। जो हमारे जीवन में सुलभ मार्ग प्रशस्त करते हैं।

विज्ञान के दृष्टिकोण से भी यह रंग मानव जीवन के लिए सदुपयोगी है। यह रंग स्वभाव से गर्म और ऊर्जा पैदा करने वाला होता है । इस के अन्दर मन को बदलने की क्षमता होती है और यह जीवन में शुभता का प्रतीक है । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक- प्रीति गोयल, मंजू श्यामा भारती, अनुज राठी, सोनिका शर्मा, शालिनी, अभिलाषा , रवि कुमार, सागर नगरवाल, निखिल, सुभाष, लवीना गुप्ता, रूपा , पिंकी , दीपावली , श्वेता जैन, , कोमल, बरखा, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, आदि का सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =