Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मजिस्ट्रेट द्वारा सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी के निर्देश पर तैनात मजिस्ट्रेट द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के समस्त वार्ड में सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा वार्डो में सफाई की व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिनके द्वारा आज प्रातः ६ः०० बजे से ८ः०० बजे तक निर्धारित वार्डों में भ्रमण करते हुए नगर पालिका के सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई 

वार्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए समस्त सफाई नायकों को प्रतिदिन ससमय अपने क्षेत्र में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया। तथा जिन वार्डों में सफाई नायक अथवा कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए गए उनके विरुद्ध संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा अपनी जांच आख्या अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह को प्रेषित की गई

जिसके उपरांत अनुपस्थित पाए गए अथवा लापरवाही प्रदर्शित करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उक्त निरीक्षण में उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी अशोक कुमारग् अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सतपाल सिंहग् अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमारग् भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति खाद्य एवं अभीहित अधिकारी चमन लाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार, नीरज गोयल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं एवं अन्य मजिस्ट्रेट द्वारा अपने निर्धारित वार्डों में भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया।

 

वर्ल्ड विजन में वेबिनार का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वर्ल्ड विजन विद्यालय में सोमवार को साइबर सिक्योरिटी पर आधारित वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता एसपी वर्मा रहे। इस बेबिनार में एसपी वर्मा ने साइबर बुलिंग, फिशिंग, हैकिंग आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि तकनीकों का उपयोग सावधानी से करें व अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से साझा न करें।

वेबिनार में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा की तथा अपनी जिज्ञासाएं शांत की।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह वेबिनार सभी के लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि यह प्रत्येक व्यक्ति को मुद्दे की गंभीरता व महत्व को समझने तथा युवा वर्ग को शिक्षित करने में मददगार साबित होगी।

यह वेबिनार प्रत्येक प्रतिभागी को यह अवसर प्रदान करती है कि वह श्क्योंश् और श्कैसेश् विषय को समझकर इंटरनेट का सही ढंग से प्रयोग करें और इसका विभिन्न क्षेत्रों में सही दिशा में आवश्यकतानुसार प्रयोग करें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − six =