Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अजगर को गले में डालकर घूमा युवक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर में एक युवक का वीडियो सामने आया है। इसमें वह १२ फीट के अजगर को गले में डालकर घूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो शनिवार को भोपा थाना क्षेत्र का है। यहां गंगनहर पटरी के पास झाड़ियों के पास अजगर रेंग रहा था।

अजगर को देखकर आसपास के लोग सहम गए। वहां से दूर हट गए। कुछ मजमा लगाकर दूर से अजगर को देखने लगे। तभी गांव का ही एक फौजी नाम का युवक वहां आया। उसने तुरंत झाड़ियों में रेंग रहे अजगर को हाथ से पकड़ लिया। अजगर रेंगकर वहां से जाने लगा तो युवक ने उसको उठाकर गले में डाल दिया।

अजगर को अपने गले में डालता युवक। लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं माना।अजगर से युवक को खेलते देखकर वहां हल्ला मच गया। गांव के लोग चिल्लाने लगे कि अजगर को छोड़ दो, वरना वह गले को कस लेगा। लेकिन, युवक फौजी को कोई असर नहीं पड़ा। वह बेफिक्र होकर अजगर को हाथ में लेकर आगे बढ़ गया। करीब १० मिनट तक वह अजगर से खेलता रहा। उसके बाद उसे गंगनहर में छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन, काफी देर तक कोई अधिकारी नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि फौजी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसलिए, वह अजगर से डरा नहीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 20 =