उत्तर प्रदेश

Paschimchal Nirman Party ने पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को सम्मानित किया-डॉ सतेन्द्र सिंह

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पश्चिमांचल निर्माण पार्टी(Paschimchal Nirman Party)के राष्ट्रीय कार्यालय श्री त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर ग्राम सिवाया जनपद मेरठ मे पत्रकार बन्धुओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री विकास बालियान वरिष्ट पत्रकार सम्पादक कृषि नजर समाचार पत्र मुजफ्फरनगर रहे।

सम्मान समारोह के उपरान्त पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन डाक्टर अशोक अरोरा ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव वरीस अहमद ने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी 800 किमी होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिलता है।

उत्तर प्रदेश मे दो एम्स है जोकि पूर्वी उत्तर प्रदेश मे हैं पश्चिम मे कोई एम्स नही है। तीस मेडिकल कालेज मे मात्र तीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं।मरीजो को मंहगी चिकित्सा के लिए प्राईवेट चिकित्सालयों की शरण मे जाना पडता है।

राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि पश्चिम मे कोई आई आई टी, आई आई एम भी नही है। सभी सरकारी भर्ती कार्यालय पूरब मे हैं। गौरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन बालियान ने कहा कि कोई अच्छा स्टेडियम भी नही है, युवाओ को सेना व पुलिस मे भर्ती होने के लिए सडको पर दौडना पडता है जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा अब तक उत्तर प्रदेश मे जितनी भी सरकारें बनी हैं सभी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के साथ पक्षपात किया है।

उत्तर प्रदेश को 72%रेवेन्यु देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से मे विकास कार्यो के लिए मात्र 18 प्रतिशत धनराशि विकास के लिए मिलती है। केन्द्रीय महासचिव अमित राठी ने कहा कि ढाई करोड की आबादी वाला हरियाणा व डेढ करोड की आबादी वाला उत्तराखण्ड विकास की दौड मे उत्तर प्रदेश से आगे हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डाक्टर अशोक कुमार अरोरा ने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आठ करोड की आबादी वाला अलग पश्चिमांचल प्रदेश का गठन जरूरी है। बैठक को डाक्टर अजय पंवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार , डाक्टर राहुल चौहान, सचिव इमरान राव पश्चिमांचल निर्माण संगठन सचिव बिनोद कुमार करनावल आदि ने सम्बोधित किया

बैठक मे चिराग बालियान एडवोकेट मुजफ्फरनगर को प्रदेश सचिव यूथ विंग उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व डा राहुल चौहान को प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमांचल निर्माण पार्टी मनोनीत किया गया। जगपाल सिंह, पूर्व प्रधान जितेन्द्र सिंह, सुजीत यशवीर सिंह, संदीप, शोकिन्द्र सिंह दीपक, अनिल, अंकित, आदि ने भाग लिया।

अपरान्ह तीन बजे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा टोल प्लाजा सिवाया मेरठ पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन कि मांग को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमन्त्री महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरना प्रदर्शन मे पश्चिमांचल निर्माण पार्टी, गौरक्षा समिति, पश्चिमांचल प्रदेश निर्माण संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 8 =