उत्तर प्रदेश

Azamgarh News: धर्मांतरण की जड़ें मजबूत,गरीबी और प्रेत बाधा दूर करने के नाम चल रही प्रार्थना सभा

Azamgarh News:  पिछले दो सप्ताह में धर्मांतरण का दूसरा मामला सामने आया है, जिसमें गरीब महिलाओं को बीमारी, गरीबी और प्रेत बाधा दूर करने के नाम प्रार्थना सभा चल रही थी. हिन्दू जागरण मंच की शिकायत के बाद पुलिस ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के कूंआ गांव के एक मकान पर छापेमारी कर धार्मिक पुस्तकों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

कंधरपुर थाना क्षेत्र के कुंआ गांव में सुबह से ही एक मकान के अंदर करीब 70-80 महिलाएं व युवतियां बैठी थीं. अंदर प्रार्थना सभा और धार्मिक पुस्तकें भी बांटी जा रही थीं. आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों को दी. मौके पर कुछ पदाधिकारी पुलिस को सूचना के देने के बाद पहुंचे. आरोप है कि जब हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने इसका विरोध शुरू किया तो लोग मारपीट करने की साजिश करने लगे.

मारपीट की आशंका को भांपते हुए पदाधिकारियों ने थाने के साथ ही उच्चधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई. मकान में करीब 70-80 महिलाएं मौजूद थीं और उनके हाथों में धार्मिक पुस्तकें भी थीं. पुलिस ने इस मामले में मोर्हरिल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह पालीवाल ने बताया कि हमारे सदस्यों ने धर्मांतरण की सूचना दी तो वे सभी पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया.

उन्होंने बताया कि वहां प्रार्थना सभा और धार्मिक पुस्तकें बांटी जा रही थीं. इसका विरोध किया गया तो मौजूद लोगों ने मारपीट करने की साजिश की. जिसके बाद दोबारा पुलिस और एसपी को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं.

इस मामले में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि धर्म परिर्वतन की सूचना पर पुलिस टीम ने कुंआ गांव के मकान पर छापेमारी कर एक मोहर्रिल नामक युवक को गिरफ्तार में लिया है. मौके से धार्मिक पुस्तकों के साथ पंपलेट भी बरामद किए गए हैं.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eighteen =