उत्तर प्रदेश

Ayodhya News:गर्भवती महिला अध्यापक सुप्रिया वर्मा की उनके घर में ही हत्या

Ayodhya News: कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम पुरम कॉलोनी में एक गर्भवती शिक्षिका की उनके घर में ही हत्या कर दी गई. उनके शरीर में चाकू के कई जगह पर निशान पाए गए हैं. घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए छानबीन की जा रही है. पुलिस ने एक टीम भी बनाई है. शिक्षिका का नाम सुप्रिया वर्मा है.

महिला अध्यापक की हत्या से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बता दें कि शिक्षिका के परिवार वाले घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे, वो किसी काम से बाहर गए थे. घर लौटने पर उन्होंने सुप्रिया को खून से लथपथ पाया. आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हाथ लगा है.

एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन घर में इसका शव बरामद हुआ है. टीमें लगा कर आरोपी की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. सुप्रिया वर्मा बीकापुर ब्लॉक के असकरनपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका थीं, उनके पति भी बीकापुर ब्लॉक में अध्यापक हैं. बताया जा रहा है पति व सास मार्केट खरीददारी के लिए निकले थे, ऊपर मकान पर निर्माण कार्य भी हो रहा था. उसी दौरान कोई घर में घुसा और धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया.

जब पति व सास मार्केट से लौटे तो घर मे पत्नी की लाश देख घबरा गए और घायल पत्नी को दर्शननगर स्थित ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों नें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है, जिसमें उसकी मौत चाकू के घाव से हुई बताई जा रही है. घटना के कारणों को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है.

शुरुआत में लूट के इरादे से घुसे लुटेरों द्वारा हत्या की बात सामने आई लेकिन दिनदहाड़े जब मकान में काम चल रहा हो ऐसे में लुटेरों द्वारा ऐसी किसी घटना किए जाने को लेकर भी बड़ा सवाल उठ रहा है.

इसलिए पुलिस घटना की तह तक पहुंचने के लिए मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों के साथ साथ घर में काम कर रहे श्रमिकों से भी पूछताछ कर रही है. मृतका की मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + fourteen =