उत्तर प्रदेश

Baraut/बागपत: शामली की युवती को धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया, किया बलात्कार

Baraut/बागपत. छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। शामली जनपद के एक कस्बे की रहने वाली युवती शहर के एक कालेज में बीए की छात्रा है। इंटरनेट मीडिया से उसकी दोस्ती मुस्लिम युवक से हो गई।

आरोपित ने अपना असली नाम छिपाते हुए छात्रा को अपना नाम नील बताया था। आरोपित उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है। कुछ दिन पहले छात्रा कालेज में पढ़ने आई थी। तभी आरोपित छात्रा को उसे अगवा कर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के स्वजन ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा रखा था।

इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि आरोपित को छपरौली चुंगी से गिरफ्तार कर छात्रा को भी बरामद कर लिया। आरोपित नदीम अहमद खान उर्फ कबीर खान पुत्र मंजूर अहमद खान, आदर्श नगर, रूद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) का रहने वाला है।

आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =