उत्तर प्रदेश

Hardoi News: दे दिया तीन तलाक-अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था पति

Hardoi News:  एक महिला का 6 साल पहले निकाह हुआ था,आरोप है कि महिला का पति उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था, महिला ने पति की इस हरकत का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक दे दिया. पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार मामला हरदोई जिले के कोतवाली संडीला क्षेत्र का है. यहां पर रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था महिला जब भी उसका विरोध करती थी तो पति उसके साथ मारपीट करता था.

तीन साल पहले भी महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद पति ने उससे सुलह समझौता कर लिया था. समझौते के कुछ दिनों बाद ही वह उसके साथ फिर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा. महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और खामोश रहने को कहा.

पति के अत्याचार से पीड़ित होकर जब उसने विरोध किया तो पति ने उसे फिर मारा पीटा और फिर उसे हरदोई छोड़ गया और तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने पूरे मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई. जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला ने शिकायती पत्र दिया है. शिकायती पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं उसके अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 16 =