उत्तर प्रदेश

Samrat Prithviraj : यूपी के बाद एमपी में भी टैक्स फ्री

Samrat Prithviraj: Prithvi Raj Chauhan के जीवन पर आधारित फिल्म  “Samrat Prithviraj” को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) स्टारर फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Samrat Prithviraj) कल 3 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म के स्टार जोर-शोर से इस ऐतिहासिक फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं.

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज (Prithvi Raj Chauhan) मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गयी है. शिवराज सरकार ने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री कर दिया है. ये फिल्म `तीन जून को देशभर में रिलीज हो रही है.

इससे पहले शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया है. उन्होंने कहा इस फिल्म को भी ‘कश्मीर फाइल्स’ की तरह हिट करवाना है. अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन चाणक्य फेम चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित श्री @akshaykumarजी अभिनीत फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को मध्य प्रदेश में हमने टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है. ताकि महान सम्राट के जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें और उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो.

उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बनी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ लोकभवन ऑडिटोरियम में फिल्म देखी थी. उन्होंने इस फिल्म को इतिहास का आइना बताया था. उनका कहना था  राष्ट्र निर्माण के लिए इस तरह की फिल्मों का बनना बहुत जरूरी है. इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − two =