Muzaffarnagar News: मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति के तहत रोजाना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जहां आज रामराज में चलाये गये अभियान के तहत महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला दरोगा ने कहा कि शोषण घर में दिखे या कोई बाहर करे, ऐसे में छात्राएं चुप न बैठें।
पुलिस के अलावा हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाकर पीड़ा बताएं। शोषण करने वालों का कानूनी रूप से उपचार किया जाएगा। इसके बाद छात्राओं और महिलाओं को डायल-112, 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इससे पूर्व विभिन्न जगहों पर एंटी रोमियो स्क्वाड के साथ घूमकर छात्राओं को जागरूक किया। बाइकों पर घूम रहे युवकों को पकड़कर उसने पूछताछ की गई। फटकार लगाकर उन्हें चलता किया गया।
छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, समस्या और उसके समाधान के बारे में बताया गया। इसके बाद गालिबपुर के प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता सभा की गई, जिसमें अभिभावकों को बाल विवाह कानून के बारे में बताया गया, जबकि छात्राओं को महिला हेल्पलाइन को किन परिस्थिति में मिलाना चाहिए, इसकी जानकारी दी।
महिला दारोगा ने छात्रों से सवाल भी किए, जिनका उत्तर बताकर उन्हें सचेत और सावधान रहने के उपाय बताए गए।मिशन शक्ति फेज-4 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।
अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों ट्वीटर सेवा, डायल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
बिजली चोर पकडे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खालापार क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा की चेकिंग की गई मार्निंग रेड के दौरान 12 बिजली चोर पकड़े गए एवं निकटतम थाने में उनकी प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
यह अभियान लगातार इसी प्रकार चलेगा ताकि बिजली चोरी को कम किया जा सके तथा विद्युत विभाग की आमजन से यह अपील है की विद्युत का प्रयोग अपने मीटर से ही करें, बिजली चोरी करने से बचे। उक्त कृत्य विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है!!
फटा सिलेण्डर
छपार। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते गैस सिलेण्डर के तेज धमाके के साथ फटने से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त छपार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बसेडा मे एक व्यक्ति के घर गैस सिलेण्डर फट जाने से हडकम्प मच गया। बताया जाता है इस दौरान गैस सिलेण्डर पडौसी की छत पर जा गिरा। हादसे के तहत पडौसियो सहित दर्जनो ग्र्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।
लूट का प्रयास
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर के मौहल्ला रामपुरी मे कुछ युवको ने घर मे घुसकर लूट का प्रयास किया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौक पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला उत्तरी रामपुरी में उस वक्त हडकम्प मच गया कि जब एक सिरफिरे युवक ने एक महिला के साथ मारपीट का प्रयास किया। शोर शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि महिला ने उक्त युवक ने महिला के सिर पर पत्थर मारने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान पडौसियो सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

