Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अपराधो पर रोकथाम मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाएः एसएसपी

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के अनुपालन मे तथा अपराधो पर रोकथाम मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। देश मे चल रहे संकट के दौर मे कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासो के प्रति जागरूकता जरूरी है ताकि टीम वर्क मे इस समस्या से निपटा जा सके।

पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन कक्ष मे समस्त क्षेत्राधिकारियो व थाना प्रभारियो के साथ आयोजित बैठक मे मौजूद पुलिस अधिकारियो को निर्देशित करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा/लॉकडाउन के पालन, अपराध की रोकथाम व आगामी त्यौहार रमजान आदि को दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए।

एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि जनता से समन्वय स्थापित कर लोगो को अधिक से अधिक जागरूक करें। लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन करायें।

एसएसपी ने बैठक के दौरान निर्देशित किया कि सभी साथी पुलिसकर्मी अपनी सुऱक्षा का भी ध्यान रखें। सैनेटाइज करते रहें व हमेशा मास्क लगा कर रखें।

बैठक मे एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह, एसपी टै्रफिक/क्राईम बी.बी.सिह,सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ सदर कुलदीप सिह, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह, सीओ बुढाना गिरीजा शंकर त्रिपाठी, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, सीओ फुगागा सोमेन्द्र कुमार नेगी, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवाल, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी, इंस्पैक्टर खतौली एस.के. त्यागी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =