fire
उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: बनौरा गांव में संदिग्ध हाल में गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत

Sonbhadra News: बनौरा गांव में सोमवार की देर रात संदिग्ध हाल में गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की मंगलवार को दोपहर बाद वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़िता की मां और मायके वालों ने पति और अन्य ससुरालियों पर जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर वाराणसी के पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया।मौत हो जाने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार की सुबह मृतका का शव पीएम के बाद परिवार के लोगों को सुपुर्द किया जाएगा। मायके पक्ष के लोगों ने पीड़िता के बयान से जुड़ा एक वीडियो भी अपने पास होने का दावा किया है, जिसमें मृतका, मौत से पूर्व मायके वालों को घटना की जानकारी देते समय दौलत के लिए जलाने की बात कह रही है।

 राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी साबा उर्फ चांदनी (28) पुत्री कासिम की शादी 12 साल पहले पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी हसनैन खान के साथ हुई थी। दोनों से तीन बच्चे भी हैं। उसकी मां नैबू निशा का आरोप है कि शादी के बाद पांच साल तक सब कुछ ठीक चला इसके बाद किसी ने किसी बहाने उसे प्रताड़ित करने का काम शुरू कर दिया गया।

मायके से रुपए लाने के लिए उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 2019 में उसके साथ ससुराल के लोगों ने मारपीट की थी जिसकी प्राथमिकी पन्नूगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। ससुराल के लोगों ने भरोसा दिया था कि अब ऐसा नहीं होगा। अचानक से सोमवार की रात लगभग एक बजे पति का फोन आया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है।

इस सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग बनौरा पहुंचे तो पता चला कि उसे किरोसिन छिड़ककर जला दिया गया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोप है की इसके बाद ससुरालियों को फोन कर जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि बीएचयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मायके के लोग बीएचयू पहुंचे तो पता चला कि उसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद प्रशासन को घटना से अवगत कराया। इसके बाद मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे एसडीएम स्तर के अधिकारी ने आकर सबका का बयान दर्ज किया। दोपहर एक बजे के करीब उसकी सांसें थम गई। अस्पताल से भेजे गए मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कराई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 17 =