उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: दुष्कर्म करने के बाद उतारा मौत के घाट, प्रेमी-दोस्त,दोस्त की मां गिरफ्तार

Fatehpur News:   खैराबाद गांव के जंगल मे एक बीए की छात्रा का दिन दहाड़े रेप  कर चाकू व ब्लेड से गोदकर निर्मम हत्या  कर दी गई थी। जिसके खुलासे में लगी पुलिस ने मृतका के प्रेमी व दोस्त के साथ दोस्त की मां को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।

पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा करते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह  ने बताया कि 30 मई को जहानाबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद गांव के जंगल में एक बीए की छात्रा का हत्या युक्त शव मिला था। जिस पर पुलिस टीम को खुलासा के लिए लगाया था। पुलिस को जानकारी मिली कि गांव का एक लड़का शीलू उर्फ अजय सोनकर घटना के एक दिन पहले आया था और घटना के बाद केरल भाग गया।

जिस पर पुलिस टीम ने केरल के एक होटल से गिरफ्तार कर लेकर आई। जहां अभियुक्त अजय ने बताया कि मृतका से उसका प्रेम संबंध चल रहा था।और शंका रही कि उसकी प्रेमिका दूसरे लड़को से बातचीत करती है।

जिस पर 29 मई को केरल से आकर 30 मई को जब मृतका कोचिंग पढ़ने निकली तो अभियुक्त भी पीछे से आ गया और प्रेमिका को बाइक में बैठकर ले गया और खैराबाद के जंगल मे शारीरिक संबंध बनाने के बाद चाकू व ब्लड से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त ने हत्या करने के बाद अपने दोस्त छोटू उर्फ अवनीश सोनकर के घर पहुचा और एक्सीडेंट होने की बात कहकर दोस्त का कपड़ा पहनकर केरल भाग गया था। इस मामले में साथ देने पर दोस्त की माँ माया देवी उसके पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 12 =