उत्तर प्रदेश

Noida news: गांजा और शराब तस्करी के आरोप में खेकड़ा निवासी गिरफ्तार

Noida news: पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बुधवार को बताया कि सेक्टर-63 थाना पुलिस ने बीती रात एफएनजी रोड के पास से जुबेर और मंजूर को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी बागपत जिले के खेकड़ा के रहने वाले हैं और लंबे समय से गांजा तस्करी कर रहे थे.

दूसरी घटना फेस-3 थाना क्षेत्र की है. थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि गढी गांव के पास से आकाश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. वहीं, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जीआईपी मॉल के पास से पवन कुमार सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोतल दिल्ली मार्का शराब बरामद किया है.

थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि आरोपी दिल्ली से सस्ते दर पर शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश ला रहा था. पुलिस ने बताया कि तीनों घटनाओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + eleven =