Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के तत्वधान में यातायात संगोष्ठी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  कालेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में टै्रफिक समिनार (यातायात संगोष्ठी) आयोजित की गई। आल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के तत्वधान में आयोजित इस सेमीनार में बोलते हुए कि टै्रफिक इंस्पैक्टर अर० के ० शर्मा ने कहा कि दुपहिया वाहन असुरक्षित है।

सडक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मृत्यु हो सकती है अथवा आप कोमा में जा सकते हैं। उन्होंने टै्रफिक रूल्स के सात नियमों का पालन करने जैसे से बाये से चलने, दूसरों को साइड देने, जेबरा क्रासिंग, स्टाप लाइन, गति सीमा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग करते हुए इंसान की सभी इंद्रिया काम करती है और लोग अस्सी प्रतिशत मानसिक विकलांग है।

टी०ए०आई० इन्द्रजीत ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सड़क हादसे कम से कम हो। इस कार्य में विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी निर्वाह कर सकते हैं। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लघंन पर होने वाले चालान की विस्तार से जानकारी दी। हैड कांस्टेबल गुलशन द्वारा सभी को ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलायी गई।

हैड़ कास्टेबल जितेन्द्र ने ट्रेफिक व्यवस्था की आनकारी दी। इससे पूर्व कालेज के प्राचार्य डा. सन्दीप मित्तल ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर सेमीनार का शुभारंभ कराया। एंटी करप्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि हम सब समाज के अंग है और ट्रैफिक रूल्स हम सबकी भलाई के लिए है। पी०आर०ओ संजय अग्रवाल, देवेन्द्र चौहान, अमित धीमान की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

सेमीनार का संचालन प्राची संगल ने किया। एस० डी० मैनेजमेंट की ओर से राहुल शर्मा, राजीव पाल सिंह, प्रशान्त गुप्ता, संजीव तायल ने इस सेमीनार के आयोजन में सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि जनपद में इस समय एक ट्रैफिक इन्स्पैक्टर व ४ ट्रेफिक सब इन्स्पैक्टर कार्यरत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 7 =