Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अपराधियों में खौफ, अपराधी अपराध की दुनिया से तौबा कर रहम की भीख मांग रहे

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा सूबे की कमान संभालते ही अपराधियों में खौफ देखने को मिल रहा है। पुलिस की कार्रवाई के डर से अपराधी अपराध की दुनिया से तौबा कर रहम की भीख मांग रहे है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर मुजफ्फरनगर में देखने को मिला है।

जहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश तख्ती डालकर थाने पहुंचा. और रहम की भीख मांगने लगा।दरअसल शाहपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गले में तख्ती डालकर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव के पास पहुंचा और रहम की भीख मांगने लगा।

रहम की भीख मांगते हुए हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर उर्फ बबलू ने कहा कि बाबू जी मुझे माफ कर दीजिए… अब मैं कोई अपराध नहीं करूंगा… अगर मैं अपराध करूंगा तो मुझे आप जेल भेज सकते है… चाहे गोली मार सकते हैं। साहब मैं काफी गरीब आदमी हूं।

थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने हिस्ट्रीशीटर से कहा कि अब कोई गलत काम नहीं करना. और जब भी गांव में आएंगे तो इसकी सूचना थाने में देनी होगी। थाने में हाजिरी लगानी होगी।

वही बदमाश ने भविष्य में अपराध ना करने की कसम खाई है। जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर को वापस भेज दिया गया। बदमाश शाहपुर थाना इलाके के गांव बरवाला का निवासी बताया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 14 =