Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद पूर्व प्रधान की घर में घुसकर हत्या, मचा कोहराम

Muzaffarnagar News: चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद 65 वर्षीय पूर्व प्रधान शराफत की गला दबाकर हत्या कर दी गई। देर रात हुई हत्याकांड की इस वारदात से गांव में सन्नाटा पसरा है। रंजिश को लेकर की गई हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है

हत्या का तत्कालिक कारण भले ही सड़क निर्माण को लेकर पैदा हुआ विवाद रहा। जिसके बाद आरोपित पक्ष से उसकी लाईसेंसी रिवाल्वर छीनने पर बात बढ़ी और मारपीट हो गई। इस बीच पूर्व प्रधान शराफत की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उन्हें आनन-फानन में अस्प्ताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।पिछली योजना में गांव की पावटी खुर्द की प्रधान रहीं हुस्नआरा और उनके पुत्र दानिश ने इस बार सुरक्षित सीट पर गांव के ही अजित सिंह को समर्थन देकर जीत सुनिश्चित कराई थी। अजित सिंह प्रधान गांव में सड़क निर्माण करा रहे थे।

शुक्रवार देर रात सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान शराफत तथा पूर्व प्रधान हुस्नआरा के पुत्र दानिश के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूर्व प्रधान शराफत ने सड़क ऊंची कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की। जिस पर उनकी बहस दानिश से हो गई। इस बीच दानिश ने अपना लाईसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया।

जिससे पूर्व प्रधान शराफत ने छीन लिया तथा पुलिस को देने को कहा। इस बात काे लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। गला दबाए जाने से पूर्व प्रधान की हालत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

मृतक पूर्व प्रधान शराफत तथा पूर्व प्रधान हुस्नआरा के बीच काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। ग्राम प्रधान रहते हुस्नआरा पर निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा था। जिसके बाद पंचायतराज विभाग से उनके विरुद्ध 7 लाख रुपये की रिकवरी जारी हो गई थी। लेकिन पूर्व प्रधान के पुत्र दानिश ने रिकवरी को दबवा दिया था।

सूत्रों की माने तो कुछ दिन पूर्व मृतक पूर्व प्रधान शराफत ने रिकवरी दबने की शिकायत सीडीओ से की थी। जिस पर सीडीओ ने संबंधित पटल कर्मी को लताड़ते हुए रिकवरी कराने के सख्त निर्देश दिये थे। इस शिकायत के बाद पूर्व प्रधान शराफत तथा हुस्नआरा एवं उनके पुत्र दानिश के बीच गहरी रंजिश पैदा हो गई थी।

रंजिश के चलते हुए पूर्व प्रधान हत्याकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान हुस्नआरा के पुत्र दानिश तथा चार अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपितों की तलाश जारी है। मृतक पूर्व प्रधान शराफत के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =