Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)महामना मालवीय इंटर कॉलेज मु.नगर के प्रांगण में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला के अंतर्गत क्रॉफ्टर मानसी नामदेव के द्वारा छात्र कलाकारों को क्राफ्ट कार्य का डेमोंसट्रेशन दिया गया।

जिसमें आपने बच्चों को वेस्टमैट्रियल के द्वारा फूलदान एवं कलर पेपर के द्वारा विभिन्न प्रकार के फूलों को बनाकर दिखाया तथा सुंदर- सुंदर पेपर मेसी के फ्लावर पोट, वॉल हैंगर कडिल आदि बनाकर भी दिखाए गए। मुजफ्फरनगर जिले में आप क्राफ्टर के रूप में मशहूर हैं।

इस अवसर पर वरेर्णा, कनिष्का नित्य राधिका सैनी हंस धीमान, वर्णन्या मेधावी वंशिका प्रत्यूष सिंह सार्थक अरोरा अंशिका वर्मा नसरा अक्षिता आयुषी सपना कल्याणी प्रीति धीमान योगेश श्रुति ज्योति आर्य अंशुल वंदिता मित्तल पूनम कुमारी शिवानी सृष्टि ऐश्वर्या एवं मोहम्मद शाहिद हसन आदि उपस्थित रहे।

सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक क्राफ्ट कार्य को सीखा। कार्यशाला के संयोजक डॉश अनिल सैनी ने बताया कि कल प्रसिद्ध मूर्तिकार सोनिया सैनी मूर्तिकला के अंतर्गत रेत का मोल्ड बनाकर मूर्ति की ढलाई के कार्य का प्रशिक्षण देंगी। जो बहुत ही अद्भुत एवं अनोखी तकनीक है।

कॉलेज के प्रवक्ता डॉ रंजन सिंह पुंडीर द्वारा शिविर में उपस्थित नन्हे-मुन्ने कलाकारों को भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए ठंडे शरबत का वितरण भी कराया। शिविर में मीडिया प्रभारी डॉ राजबल सैनी, पुनीत राठी,सुनील कुमार, प्रिया सैनी, अर्जुन पाल, मनोज कुमार,एवं संदीप आदि का सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 7 =