Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गन्ने की फसल पर नैनो यूरिया के ड्रोन द्वारा कराया स्प्रे का लाइव डेमो

मंसूरपुर। (Muzaffarnagar News) चीनी मिल मंसूरपुर की ओर से ग्राम बोपाड़ा में गन्ने की फसल पर नैनो यूरिया और कीटनाशक रसायन का स्प्रे ड्रोन से कराया गया। ग्राम बोपाड़ा के किसान राजकुमार पुत्र ऋषिपाल के एक एकड़ गन्ने की फसल पर ड्रोन द्वारा स्प्रे में कुल ६ मिनट का समय लिया गया।

यह लाइव डेमो तीव्र ड्रोन कंपनी की ओर से विकास कुमार, रमन और अश्विनी की टीम द्वारा किया गया। इस ड्रोन में १० लीटर क्षमता का पानी का टैंक है, जो एक एकड़ खेत में स्प्रे के लिए पर्याप्त है। ड्रोन कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा इसकी कीमत ६.५ लाख रुपए बताया गया, जिसके साथ बैटरी के ०५ सेट भी कंपनी की ओर से दिए जा रहे हैं।

ड्रोन कंपनी के द्वारा एक एकड़ के स्प्रे हेतु रुपए ३७५ चार्ज किया जा रहा है। स्प्रे हेतु नैनो यूरिया व कीटनाशक आदि की व्यवस्था किसान की रहेगी। ड्रोन से नैनो यूरिया व कीटनाशक के स्प्रे से जहां एक ओर लेबर की बचत होगी वहीं इससे जमीन और वायुमंडल में प्रदूषण कम होगा।

इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी, खांडसारी अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, चीनी मिल मंसूरपुर के महाप्रबंधक (गन्ना) बलधारी सिंह, उत्तम वर्मा व श्री मुनेश कुमार, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक, दिनेश कुमार, उप प्रबंधक, संदीप कुमार व अनिक शर्मा, केन ऑफिसर उपस्थित रहे।

किसान के खेत पर लाइव डेमो देखने व जानकारी करने के लिए ग्राम बोपाड़ा के किसान श्री रविन्द्र, योगेंद्र, अनुज, प्रतीक चौहान, अमित, हरस्वरूप, नीरज और अरविंद प्रधान ग्राम सोंटा के किसान परमजीत, पप्पू भगतजी, संजीव तथा ग्राम नावला से किसान रोहित और आशिष तथा ग्राम मंसूरपुर के किसान मोहम्मद माजिद उपस्थित रहे।

 

पोर्टल का परीक्षण किया

बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बुढाना द्वारा स्वयं आई. जी.आर.एस. पोर्टल का परीक्षण किया गया। शासन एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, बुढ़ाना द्वारा स्वयं आइजीआरएस पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायती संदर्भों का परीक्षण किया जाता है. एवं उनके निस्तारण हेतु जल्द से जल्द प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + nine =