News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

१३ अगस्त को आयोजित की जायेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
लोक अदालत में आने वालों को अधिकतम रियायतें दिये जाने के दिये निर्देशराष्ट्रीय लोक अदालत |
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी मामलों को निपटाया जायेगा, यह लोक अदालत १३ अगस्त को आयोजित की जायेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने इस संबंध में बैंक अधिकारियों के साथ वार्ता कर लोक अदालत में आने वाले लोगों को अधिक से अधिक रियायतें दिये जाने के लिए निर्देशित किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह ने एलडीएम बीएस तोमर व बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर १३ अगस्त को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी मामलों के निस्तारण को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोक अदालत में आने वाले लोगों को अधिक से अधिक रियायतें प्रदान की जायें और उपयुक्त मामलों में जहां तक संभव हो सके, वहां ब्याज आदि पर भी छूट दी जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बैंकों द्वारा लोक अदालत के दिन अपने स्टॉल लगाये जायें, जिस पर बैंकों के प्रबन्धक या ऋण प्रबन्धक मौजूद रहें। लोक अदालत में आने वाले लोगों को गंभीरता से सुना जाये और उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाये। लोक अदालत के दिन एक ही प्रांगण में सभी बैंकों से संबन्धित समस्याओं का निस्तारण किया जाये। इसके अलावा उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी बैंक अधिकारियों से अनुराध किया कि वह भी अपने स्तर से अधिक से अधिक प्रयास करें कि बैंक संबंधी मामलों का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण हो सके।
एलडीएम बीएस तोमर ने एडीजे शक्ति सिंह को आश्वासन दिया कि सभी बैंकों द्वारा लोक अदालत के दिन न्यायालय परिसर में अपने बैंकों के स्टॉल लगाये जायेंगे तथा अधिक से अधिक रियायतें प्रदान किये जाने के साथ ही ब्याज दरों में भी छूट प्रदान की जायेंगी। इस दिन सभी बैंकों का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके। बैठक के दौरान सभी बैंकों के जिला कोर्डिनेटर भी मौजूद रहे।

 

अवैध उगाही/ठगी करने वाले पत्रकार को दबोचा
मीरापुर। ।(Muzaffarnagar News) ३३/११ के०वी उपकेन्द्र मीरापुर पर तैनात अवर अभियन्ता महिपाल सिंह द्वारा थाना मीरापुर पुलिस को सूचित किया कि विनोद वत्स नाम का व्यक्ति खुद को पत्रकार बताकर १० हजार रुपये मांगता है। विनोद वत्स द्वारा बिजली घर मीरापुर में आकर अवर अभियन्ता से पैसे की मांग की तथा न देने पर गाली-गलौच व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा वत्स टाइम्स नाम से पत्रकार निकाला जाता है जिसका वह मालिक/संस्थापक है। अभियुक्त थाना मीरापुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी पत्रकारिता की ऑड में लोगों से अवैध तरीके से पैसे मांगने के ०५ अभियोग पंजीकृत है। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

धर्मगुरूओं के साथ डीएम-एसएसपी ने किया संवाद
मुजफ्फरनगर। ।(Muzaffarnagar News) आगामी जुमे की नमाज को जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे संपन्न कराने तथा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु डीएम चन्द्रभूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ जिलाधिकारी सभागार कक्ष में धर्मगुरुओं से संवाद किया गया। डीएम व एसएसपी द्वारा उपस्थित सर्व धर्मगुरूओं से वार्ता कर सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान करते हुए अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

 

अमृत योग सप्ताह के तहत योग के दिये गये टिप्स
बुढाना।।(Muzaffarnagar News) तहसील बुढ़ाना में अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत योग का आयोजन किया गया। तहसील बुढ़ाना में अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत योग का आयोजन किया गया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस २१ जून २०२२ तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस योग प्रक्रिया में उप जिलाधिकारी बुढाना अरुण कुमार नगर पंचायत शाहपुर अध्यक्ष तथा तहसील बुढ़ाना के कर्मचारी गण, अधिवक्ता गण तथा अन्य लोग उपस्थित रहे, योग प्रशिक्षक द्वारा सभी को योग कराया गया एवं योगा से होने वाले फायदों के बारे में सभी को जागरूक किया गया एवं बताया गया वर्तमान आधुनिक जीवन शैली में योग एवं ध्यान का विशेष महत्व है योग के द्वारा व्यक्ति का मन शांत एकाग्र एवं शरीर स्वस्थ रहता है।

 

कला शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) कला गुरु डॉ. पी. सी. बरुआ जी की स्मृति में निरंतर आशीर्वाद से चलने वाला कला शिविर विगत वर्षों से कलाकारों में कला चेतना जागृत कर रहा है। कलांगन से जुड़े सैकड़ों कला शिक्षक विभिन्न विद्यालयों में कला शिक्षा प्रदान कर रहे हैं । इसी कड़ी में शिविर के संयोजक डॉ अनिल सैनी ने लाइव मॉडल को सामने बैठाकर सर्वप्रथम उसका जीवंत स्केच किया तदुपरांत फिगर स्टडी कराते हुए फॉरशोर्टनिंग एवं क्षयवृद्धि चित्रण के बारे में विस्तार से समझाया, साथ ही रंगों की संगति पर भी प्रकाश डाला। फॉरशोर्टनिंग एवं क्षयवृद्धि के बारे में बताया। डॉक्टर सैनी ने लाइव मॉडल के हाव भाव को तथैव चित्रित कर दक्षता का परिचय दिया। इस अवसर पर मानसी नाम जीनत साक्षी रश्मि अंशिका वर्मा योगेश कुमार प्रीति धीमान ज्योति आर्य रूबी खान अनंता रानी अंशुल अक्ष गुप्ता हिमांशु वंशिका सागर पाल अंश धीमान सोनिया आदि उपस्थित रहे। डॉक्टर राजबल सैनी ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार वेस्ट मटेरियल से मोर आदि पक्षियो की आकृति बनाने का डेमोंसट्रेशन देंगे। प्रीति प्रजापति अनमोल सोनी प्रिया सैनी सोनिया सैनी आदि का सहयोग रहा।

 

योग शिविर आयोजितः पालिका चेयरमैन का किया सम्मानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) ताराचंद वेदिक पुत्री पीजी कॉलेज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर योग हेल्प वैलनेस सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर बोली पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल योग जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग जिसने अपने जीवन में योग को अपनाया उसने अपने आप को ९०% बीमारियों से बचाया
आज ताराचंद वैदिक पुत्री पीजी कॉलेज द्वारा लगाए गए योग कैंप का पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा उद्घाटन किया गया योग प्रशिक्षिका पूनम शर्मा द्वारा उपस्थित छात्राओं को योग कराया एवं उन्हें योग से होने वाले फायदे भी बताएं इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा हमारे पूर्वज एवं ऋषि-मुनियों ने ही योग की शुरुआत की थी क्योंकि योग से आदमी निरोगी होता है यही वजह है हमारे पूर्वज एवं ऋषि मुनियों की आयु बहुत लंबी होती थी आज के व्यस्त जीवन में थोड़ा सा समय हमें अपने आप के लिए भी निकालना चाहिए ताकि हम योग कर खुद को निरोगी बना सकें मेरा तो अपना खुद का एक्सपीरियंस है मैं सुबह ५रू०० बजे खुद एवं अपने परिवार के साथ योग करती हूं यही वजह है आप लोगों द्वारा जो मुझे चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी दी गई है मैं पूरे दिन इतनी व्यस्त होने के बावजूद भी खुद को तरोताजा महसूस करती हूं और यह सिर्फ और सिर्फ योग के कारण ही हो पाता है इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी योग शिक्षिका श्रीमती पूनम शर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रिंपल चौधरी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर इसमपाल स्कूल की प्रधानाचार्य सभासद श्री राहुल पवार एसके बिट्टू एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे

डीएम ने किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। ।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा कलैक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं उनका निस्तारण कराया गया।कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि, राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन सर्वप्रथम अपने कार्यालय में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है जिसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) जनसुनवाई के मामलो मे लापरवाही ना बरती जाए। महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा तथा महिला उत्पीडन आदि के मामलो को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त कचहरी स्थित लोकवाणी सभाकक्ष मे आज राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान बैठक मे मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बैठक के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन आदि विभिन्न समस्याओं को लेकर बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकार की उक्त सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के तत्वाधान मे मिशन शक्ति 4 के अर्न्तगत जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई के तहत बैठक के दौरान समस्याओं को सुना एवं उनमे से अधिकतर सममस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने के साथ शेष रही समस्याओं के निष्पादन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक मे एसपी क्राईम–,सीओ सिटी कुलदीप कुमार, जिला विधिक सेवा सचिव, डीएसए मायाराम, डीआईओएस गजेन्द्र कुमार, महिला सीएमएस,डीपीओ सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका प्रांगण मे एकत्रित विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।एवं राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को सौंपा। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। नूपुर शर्मा के समर्थन मे आज टाउन हाल प्रांगण मे एकत्रित बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार एवं सीओ सिटी कुलदीप सिंह को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल के बयानों को लेकर हुई घटनाओं की निन्दा की गई। देश भर मे जहरीले भाषण देने वालो के खिलाफ हो कडी कार्यवाही। इस दौरान विहिप नेता ललित माहेश्वरी विभागाध्यक्ष, शिवम तायल, आशुतोष कश्यप, हिमांशु शर्मा, सुमित बजरगी,दिव्यांशु शर्मा, रविपाल बजरंगी, लोकेन्द्र, हिमांशु, पियुष राणा, नवनीत सैनी,मोनू पाल, सन्नी कुमार आदि मौजूद रहे।

श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ होगा शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) नगर के पचैण्डा रोड स्थित अकित विहार कालोनी मे आज से शुरू हो रही श्रीमद भागवत कथा के शुभारम्भ से पूर्व आज सुबह करीब आठ बजे कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 101 श्रृद्धालु महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर सम्मलित हुई। धर्ममय माहौल के बीच बैण्ड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

आईआईए की बैठक का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) उद्योगपतियों ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ उद्योगों की समस्याओं को लेकर बैठक संपन्न हुई।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की एक साधारण बैठक का आयोजन मेरठ रोड स्थित होटल सॉलिटेयर इन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अंकित सिंह रीजनल मैनेजर यू पी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत करके किया। आईआईए के सह सचिव अमित जैन ने कहा कि पॉल्यूशन विभाग को एडमिनिस्ट्रेटर न बनकर फैसिलिटेटर की भूमिका निभानी चाहिए जिसमें कि वह उद्योगों को गाइड करें कि वह कैसे परिवर्तन करके पर्यावरण को सुधारने में सहभागी हो सकते है । किसी उद्योग का वेस्ट दूसरे उद्योगों के लिए रॉ मैटेरियल हो सकता है ऐसे उद्योगों को भी चिन्हित किया जाना चाहिए।
आर ओ पोलूशन अंकित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर के उद्योगों का पर्यावरण के मानको को पूरा करने में बहुत सहयोग रहता है हम भी प्रयास करते हैं कि उद्योगों में यदि कोई कमी है तो उसे सुधारने का उचित अवसर मिले उन्होंने कहा कि संस्थाओं द्वारा धरातल पर जो समस्याएँ उठाई जाती है उसे सी.ए.क्यू.आई. मैं भी उठानी चाहिए उन्होंने बताया कि कुपला इंडस्ट्रीज को कोयले से उत्पादन करने की छूट दे दी गई है क्योंकि उन्होंने अपनी समस्याओं को वहां उठाया उन्होंने आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर के उद्योगों को विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
आईआईए के निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव श्री अश्वनी खंडेलवाल जी ने कहा कि पीएनजी की उपलब्धता न होने पर उद्योगों पर उसे कैसे थोपा जा सकता है जब तक उपलब्धता नहीं है तब तक पारंपरिक इंधन का इस्तेमाल करने की छूट उद्योगों को मिलनी चाहिए जिन उद्योगों में कैनोपी वाले भारत स्टेज ४ जेनरेटर है और उनको सिर्फ उद्योगों को बिजली की उपलब्धता न होने के समय पर चलाया जाता है ऐसे उद्योगों को इस नियम से छूट मिलनी चाहिए।
फेडरेशन के सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि पारंपरिक इंधन से पीएनजी पर परिवर्तन के लिए ना तो अभी तकनीकी उपलब्ध है ओर अगर है भी तो बहुत महंगी है।
प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा कुश पुरी ने कहा कि पर्यावरण नियम पूरे देश में एक समान लागू होना चाहिए एनसीआर के नाम पर पहले दिल्ली से उद्योगों को उजाड़ा गया और अब जो उद्योग दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में लगे हुए है उन्हें एनसीआर के नाम पर वहां से भी हटाए जाने का प्रयास हो रहा है पर्यावरण के नियम पूरे देश में एक समान होने चाहिए यदि कोयले को बैन करना है तो पूरे देश में करना चाहिए ना कि सिर्फ एनसीआर में ।उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एनसीआर में आने वाले जिलों को एनसीआर से बाहर करने की मांग रखी है इसी प्रकार उत्तर प्रदेश को भी मांग रखनी चाहिए नहीं तो यहां से उद्योग समाप्त हो जाएंगे।
आईआईए चौप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि आम धारणा यह है कि सारा प्रदूषण उद्योग द्वारा ही किया जा रहा है जबकि पर्यावरण को सुधारने के लिए सबसे अधिक यदि कोई कार्य कर रहा है तो वह सिर्फ उद्योग है । उद्योगों का पोल्यूशन , कुल पोल्यूशन का सिर्फ ११ प्रतिशत है परंतु आम आदमी ,शासन प्रशासन से लेकर कोर्ट तक सिर्फ उद्योगों के लिए ही गाइडलाइन जारी करते है जबकि ८९ प्रतिशत पोल्यूशन करने वालों के लिए न कोई नियम ना कोई बात होती है । कोविड काल में भी जब सिर्फ उद्योग चल रहे थे बाकी सब लॉकडाउन था उस समय में वातावरण बिल्कुल स्वच्छ था नीला आसमान दिखता था और आईआईटी कानपुर के शोध के अनुसार उस समय पर्यावरण की स्थिति बहुत अच्छी थी यह दर्शाता हैं कि उद्योग से कहीं अधिक और माध्यम है जो पर्यावरण को खराब करते हैं ।
एक १० सूत्रीय मांगपत्र भी आर.ओ. पोल्यूशन अंकित सिंह जी को दिया गया जिसमें कि उद्योगों की मांग को उनके माध्यम से उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन आईआईए महासचिव मनीष भाटिया ने किया व बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सर्वश्री पवन गोयल जगमोहन गोयल अंकुर गर्ग भारत अग्रवाल समित अग्रवाल सुधीर गोयल सागर वत्स शरद जैन पंकज मोहन गर्ग संजीव मित्तल सत्य प्रकाश रेशु विजय सिंघल विवेक गोयल असद फारुक अनुज कुच्छल यशपाल सिंह आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।

रक्तदान महादानः रूड़की चुंगी चौकी प्रभारी
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी अखिल चौधरी व सिपाही अशफाक ने पूर्व में भी कई बार ब्लड डोनेट कर दूसरों को जिंदगी दी हैं। इनका यह नेकनीयत दूसरों को भी यह कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं।रुड़की चौकी प्रभारी अखिल चौधरी व सिपाही अशफाक ने आज भी पुलिस लाईन पहुंचकर ब्लड डोनेट किया और उन्होंने इस मौके पर कहा कि सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस तरह से जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकते हैं तथा बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए उन्होंने ने कहा कि रक्तदान से सबसे बड़ा महादान है हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने किया सम्मान समारोहMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। ।(Muzaffarnagar News) तहसील मार्केट कॉन्प्लेक्स भाग-२ भगत सिंह रोड संबंध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा कोतवाली क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने एव शांति व्यवस्था कायम करने के लिए शहर कोतवाल अनंत देव मिश्र का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व संचालन नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी एव प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। तहसील मार्केट कांपलेक्स के अध्यक्ष हरिओम शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों द्वारा शहर कोतवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया,इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शहर कोतवाल अनंत देव मिश्र ने कहा कि शहर के माहौल को बनाए रखने व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में हमेशा व्यापारियों का विशेष सहयोग रहता है जो भी असामाजिक तत्व आपसे आपत्तिजनक बात करे व सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है उसकी खैर नहीं होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को समय-समय पर तत्परता के साथ हल करने में शहर कोतवाल अनंत देव मिश्र का प्रमुख योगदान रहता है। इस अवसर पर राजकुमार जैन, अनीश,ज्ञानी गुरबचन सिंह,राजेंद्र अरोरा, महेंद्र, उज्जवल, नरेश, राधेश्याम, ब्रज कुंवर, मुन्ना, पवन, हीरालाल, वसी खेरी, दानिश, फिरोज, नजीर,बिल्लू, शैलेंद्र प्रताप, इम्तियाज खान, भीम बालियान आदि सैकड़ों व्यापारियों द्वारा शहर कोतवाल का भव्य स्वागत किया गया।

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) ८वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पोस्टर व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने योग विषय पर सुन्दर सुन्दर कृतियों का सृजन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में इकरा सैफी प्रथम अंशिका सैनी द्वितीय शिवांगी तृतीय रही ।नन्दिनी ,मुस्कन सैफी अब्दुल रहमान, ने सान्त्वना पुरुस्कार प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम ९ डी की नव्या शर्मा द्वितीय, ९ ई की वैष्णवी गुप्ता, तृतीय १० डी काजल पंवार सान्त्वना ९ डी की काजल ,व १० ई की इकरा सैफी। रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा , प्रवीण कुमार शर्मा ,कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी, व्यायाम शिक्षक सत्यकाम तोमर एन सी सी अधिकारी जयवर्धन , विजय कुमार मित्तल,संजीव कुमार, सुनील कुमार का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने योग के महत्त्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सैनी व विजय कुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।

 

योग शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। ।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में प्रारंभ किया गया।
भारतीय योग संस्थान प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार मनाता है और प्रतिवर्ष अपने शिक्षकों को उसी के अनुरूप साधना कराने के लिए तैयार करता है इसी कड़ी में आज ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के निर्देशन में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से किया। सभी शिक्षकों से आयुष मंत्रालय के अनुसार योग साधना कराई गई तत्पश्चात योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आदि ने योग शिक्षकों को बताया कि एक शिक्षक का दायित्व है कि वह आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योग साधना कराएं। साधना कराते समय अपनी वाणी को मधुर बनाए रखें तथा कम से कम शब्दों का प्रयोग करें केवल इतने शब्दों का प्रयोग करें कि सामने वाले की समझ में आ जाए कि मुझे क्या करना है। कम से कम एक या दो लाभ एक आसन के जरूर बताएं ताकि लोगों में योग के प्रति जिज्ञासा पैदा हो। उन्होंने बताया कि गत वर्षों का अनुभव रहा है यदि नए योग शिक्षक को साधना कराने के लिए बोल देते हैं तो वह आयुष मंत्रालय के अनुसार साधना नहीं करा पाते। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हमारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह सर्वोच्च व उत्कृष्ट होगा। इस वर्ष आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के मैदान में मनाया जाएगा जिसमें बालक एवं बालिकाओं के उत्कृष्ट योगासन प्रदर्शन भी शामिल है। विशेष प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य, डॉक्टर जीत सिंह तोमर केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ,क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, वीर सिंह ,योग शिक्षिका ज्योति, नीलम चौधरी ,सुमन गर्ग ,जे के मैनुवाल आदि ने भाग लिया।

 

शिकायतों का हो निस्तारण
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड सदर द्वारा स्वयं आई. जी.आर.एस. पोर्टल का परीक्षण किया गया। शासन एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री सोमदत्तग् विकास खंड सदर द्वारा स्वयं आइजीआरएस पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायती संदर्भों का परीक्षण किया गया एवं उनके निस्तारण हेतु जल्द से जल्द प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर शिकायतों का निस्तारण भी समयानुकुल कराया जाता है।

जनता की समस्याओं को तहसीलदार बुढाना ने सुना
बुढ़ाना।।(Muzaffarnagar News) तहसीलदार बुढाना द्वारा तहसील बुढ़ाना मुख्यालय पर जनता की समस्याओं को सुना गया। तहसील बुढ़ाना मुख्यालय पर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन एवं उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार बुढाना श्री सतीश चंद बघेल द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया, जनता की समस्याओं को संबंधित लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों को प्रेषित कर दिया गया है, एवं सभी को गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु अवगत कराया गया है, सभी को स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया है की शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें शिकायतकर्ता को अवश्य सुना जाए, शिकायतकर्ता को सुनकर एवं मौके की स्थिति के अनुसार गुणवत्ता परक एवं न्याय संगत रिपोर्ट प्रेषित करें करें।

 

पुलिस बल को किया ब्रीफ
मुजफ्फरनगर। ।(Muzaffarnagar News) आगामी जुमे की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने, कानून व्यवस्था कायम रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु आज जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर सतर्कता के साथ डियूटी करने, सम्वेदनशील स्थानों पर निरंतर गश्त करते रहने, शांति व्यवस्था बिगाडने/अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों/असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

 

एसएसपी ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। ।(Muzaffarnagar News) कल होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार, फक्करशाह चौक, दक्षिणी खालापार आदि विभिन्न क्षेत्रो मे पैदल भ्रमण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियो द्वारा क्षेत्र मे गश्त तथा चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा,खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा आदि मय फोर्स मौजूद रहे।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − three =