उत्तर प्रदेश

Noida News: मुठभेड़ के बाद गोकशी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Noida News:  पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गोकशी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. मुठभेड़ में दो आरोपी जख्मी हो गए हैं. अधिकारी ने बताया कि उनके दो साथियों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था.

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सात जून को थाना फेस-तीन क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में कथित रूप से गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था जिसके चलते कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई थी.अधिकारी ने बताया कि पुलिस इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई करेगी.

संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि थाना फेस-तीन के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को वाहनों की जांच कर रहे थे. तभी उन्हें एक आयशर कैंटर संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखाई दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब कैंटर को रोकने का प्रयास किया तो, चालक उसे रोकने की बजाय भागने लगा और पुलिस ने पीछा किया तथा कैंटर के टायर को गोली मारकर पंचर कर दिया.

 हिंडन नदी के पुस्ते के पास पुलिस और भाग रहे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. संयुक्त आयुक्त ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाई गोली मोहम्मद हसीन तथा मोहम्मद फरजन्द के पैर में लगी है जबकि इनका एक साथी बिलाल मौके से भाग गया था

लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि इनके पास से गोकशी में प्रयोग होने वाला आयसर कैंटर, दो देसी तमंचे, गोकशी में प्रयोग होने वाला हथियार और कारतूस आदि बरामद किए गए हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =