उत्तर प्रदेश

Noida: नाले के पानी से नारियल को साफ करता दिख रहा दुकानदार, हिरासत में समीर खान -Viral

Noida  सोसाइटी के पास नारियल पानी बेचने वाले एक दुकानदार का वीडियो इन दिनों वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सोसाइटी के बाहर नारियल बेचने वाला एक शख्स नाले के पानी से नारियल को साफ करता दिख रहा है. किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया है. लोगों का कहना है कि जिस नारियल का पानी हम सेहत के लिए पीते है उसे हमारे साथ धोखा करके इस तरह से बेच जा रहा है.

आरोपी की पहचान समीर रूप में हुई है. ये वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी राधा स्काई गार्डन के बाहर का है.  इस वीडियो में नजर आ रहा है एक व्यक्ति नारियल को धोने के लिए पास से ही बह रही नाली से गंदा पानी निकलाता है और नारियल पर ले जाकर डालता है.पास में खड़े किसी दूसरे शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. नारियल पीने वाले लोगों ने नारियल बेचने वाले व्यक्ति समीर खान की शिकायत राधा स्काई गार्डन सोसायटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से की. जिसके बाद नारियल की दुकान को हटवा दिया गया. बिसरख थाना पुलिस ने समीर खान को हिरासत में ले लिया है.

राधा गार्डन सोसायटी में रहने वाले सत्य प्रकाश बताते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो देखी. तब उनको इसकी जानकारी मिली. सुरक्षाकर्मियों से जब पूछा गया तो पता चला कि पिछले 15 दिन पहले ही समीर खान यहां पर दुकान लगाने के लिएआया था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − two =