Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने किया सम्मान समारोह

मुजफ्फरनगर। ।(Muzaffarnagar News) तहसील मार्केट कॉन्प्लेक्स भाग-२ भगत सिंह रोड संबंध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा कोतवाली क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने एव शांति व्यवस्था कायम करने के लिए शहर कोतवाल अनंत देव मिश्र का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व संचालन नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी एव प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। तहसील मार्केट कांपलेक्स के अध्यक्ष हरिओम शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों द्वारा शहर कोतवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया

इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शहर कोतवाल अनंत देव मिश्र ने कहा कि शहर के माहौल को बनाए रखने व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में हमेशा व्यापारियों का विशेष सहयोग रहता है जो भी असामाजिक तत्व आपसे आपत्तिजनक बात करे व सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है उसकी खैर नहीं होगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को समय-समय पर तत्परता के साथ हल करने में शहर कोतवाल अनंत देव मिश्र का प्रमुख योगदान रहता है।

इस अवसर पर राजकुमार जैन, अनीश,ज्ञानी गुरबचन सिंह,राजेंद्र अरोरा, महेंद्र, उज्जवल, नरेश, राधेश्याम, ब्रज कुंवर, मुन्ना, पवन, हीरालाल, वसी खेरी, दानिश, फिरोज, नजीर,बिल्लू, शैलेंद्र प्रताप, इम्तियाज खान, भीम बालियान आदि सैकड़ों व्यापारियों द्वारा शहर कोतवाल का भव्य स्वागत किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 10 =