Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर देर रात बड़ा हादसा- तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ी २ कारों में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार २ लोगों की मौत हो गई, जबकि ३ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना सिखेड़ा क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर देर रात हादसा हुआ। मीरापुर निवासी हकीमुद्दीन पुत्र मोहम्मद और उनके परिवार के सदस्य कार में सवार होकर मीरापुर जा रहे थे। जैसे ही हाईवे पर नंगला कबीर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण बंद हो गई।

कार खराब होने के चलते परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। परिवार के लोगों ने मीरापुर जाने के लिए एक अन्य कार मंगाई। देर रात खराब कार को टो-चेन कर मीरापुर ले जाने की तैयारी की गई। जैसे ही परिवार के सभी सदस्य कार में सवार हुए तो जानसठ की ओर जा रहे ट्रक ने दोनों पीछे से दोनों कारों में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में गंभीर घायल हकीमुद्दीन पुत्र पीर मोहम्मद व आरिफ पुत्र जमील निवासी मोहल्ला मुस्तर्क कस्बा मीरापुर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि साजिद पुत्र निजामुद्दीन, शबाना पत्नी मुस्तफा, सलमा पुत्री मुन्ना मोहल्ला मुस्तर्क कस्बा मीरापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 9 =