उत्तर प्रदेश

NAAC द्वारा A++ प्राप्त करने के उपलक्ष्य में Shri Ram College में हुआ भव्य समारोह

श्रीराम कॉलेज (Shri Ram College ) द्वारा पिछले दिनो हुए नैक (NAAC) मूल्यांकन में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करते हुये A++ ग्रेड प्राप्त किया गया। अपनी इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज श्रीराम कॉलेज के सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के कुलपति प्रो0 एच0एस0 सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के प्राचार्य डा0 सुधीर पुण्डीर, डीएववी कॉलेज के प्राचार्य डा0 ललित कुमार, उद्योगपति कुशपुरी, समाजसेवी निशांक जैन, बिन्दल डुप्लेक्स के सीईओ, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि डा0 एचएस सिंह, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सचिव ई0 संकल्प कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल, आक्यूएसी समन्वयक डा0 विनीत कुमार शर्मा, श्रीराम कॉलेज की प्रबन्ध समिति की अध्यक्षा डा0 पूनम शर्मा, उपाध्यक्षा सुधा मजुमदार, आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलीत कर की।

इस समारोह को श्रीराम कॉलेज के शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहॉं एक ओर महाविद्यालय की अभूतपूर्व उपलब्धि में अपना सर्वोच्च योगदान देने वाले सभी विभाग के विभागाध्यक्षों, एवं सदस्यांे को प्रशस्ति पत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया वही छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सम्मान समारोह में चार-चॉंद लगा दिये।

कार्यक्रम की शुरूआत पॉलिटैक्निक संकाय के छात्रों द्वारा गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत कर की गई। व्यापार प्रबंधन विभाग की छात्राओं द्वारा पंजाबी गानो पर जोरदार नृत्य प्र्रस्तुत कर दर्शको की तालियॉ बटोरी।इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के कुलपति डा0 एचएस सिंह ने कहा कि नेक के 7 क्राइटेरिया पर खरा उतरना तो बहुत बड़ी बात है ही इस से भी बड़ी उपलब्धि यह है कि सभी सात के सात क्राइटेरिया में श्री राम कॉलेज को नैक द्वारा बहुत अच्छे स्कोर दिए गए।

नैक द्वारा श्रीराम कॉलेज को A++ ग्रेड प्रदान किया जाना इस महाविद्यालय की गुणवत्ता के दर्जे को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलेज मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबंद्ध एक मात्र ऐसा महाविद्यालय है जिसको नैक द्वारा ।़़ ग्रेड प्रदान किया गया। डा0 एचएस सिंह द्वारा इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की ओर से श्रीराम कॉलेज की प्रशंसा करते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि श्रीराम कॉलेज की इस उपलब्धि में महाविद्यालय के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक सदस्यों ने अपना सर्वोत्तम योगदान दिया है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की न होकर सम्पूर्ण श्रीराम परिवार की है।

डॉ0 कुलश्रेष्ठ ने कहा कि नैक मूल्यांकन में अच्छा ग्रेड प्राप्त करना बहुत अच्छी बात है परन्तु अब हमारी जिम्मेदारियॉ भी बढ गयी है। उन्होने आशा व्यक्त की कि श्रीराम कॉलेज से जुडा प्रत्येक सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरेगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अन्य सुविधाऐं प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने का प्रयास करेगा, ताकि श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थी जिस भी क्षेत्र में जाये, अपने कॉलेज का नाम रोशन करे।

इस अवसर पर श्रीराम कालेज के कार्यवाहक निदेशक निशांत कुमार राठी, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक ग्रुप्ता, श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र गौतम, श्रीराम पालिटैक्निक के प्राचार्य डा0 अश्वनी कुमार, श्रीराम ग्रुप पालिटैक्निक के प्राचार्य डा0 आर0के0 सैनी, डीन मैनेजमेंट पंकज कुमार, डीन लॉ पूनम शर्मा, डीन होमसाइंस डा0 श्वेता, डीन कृषि विज्ञान डा0 अशोक कुमार, डीन एकेडमिक्स डा0 ओमवीर चौधरी, डीन एकेडमिक्स साक्षी श्रीवास्तव, श्रीराम ग्रुप आफ कालेजिज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, राजेश कुमार, प्रांजुल कुलश्रेष्ठ, ईशु  तथा सभी संकायो के विभागाध्यक्ष, प्रवक्तागण एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 20 =