Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन:चैकिग/तलाशी अभियान जोरो पर

मुजफ्फरनगर। कोविड 19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने जनपद मे अनेक स्थानो पर सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो तथा अनेक क्षेत्रो मे वाहन चैकिंग की। लॉक डाउन के अनुपालन के लिए पुलिस ने चैकिग/तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। एसपी सिटी सतपाल के निर्देशन मे व सीओ सिटी हरीश भदौरिया की मौजूदगी मे इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान ने मिनाक्षी चौक, खालापार, फक्करशाह चौक, ईदगाह आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की।

वहीं इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी ने नगर के महावीर चौक,अस्पताल चौराहा, मदीना चौक आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिग की। वहीं नई मन्डी कोतवाल दीपक चतुर्वेदी ने भी अलमासपुर चौराहा, भोपा रोड, वकील रोड तथा चौडी गली आदि स्थानो पर वाहन चैकिंग की तथा बिना किसी जरूरी कार्य के अपने घर के आसपास गली मे खडे व्यक्तियो को चेतावनी दी।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि एसएसपी अभिषेक यादव के कडे निर्देश है कि लॉक डाउन का पालन कराया जाए। नागरिको के घरो मे रहने से ही कोरोना के प्रभाव को निष्फल किया जा सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =