Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राहत की खबर-ठीक हो रहे है कोरोना के मरीज..रिपोर्ट भी आ रही है नेगेटिव

Coronavirus In Wisconsin: The Latest Covid-19 Updates And ...मुजफ्फरनगर। जिले में फिलहाल राहत की खबर आ रही है,कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे है और जो नयी जांच रिपोर्ट आ रही है..वे भी कुछ राहत देने वाली है || जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे ने बताया कि आज एक मरीज की रिपोर्ट आई है जो नेगेटिव है जिसके बाद जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज अब 14 रह गए है।

उन्होंने बताया कि कल भी 64 रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जो सभी नेगेटिव आई है,साथ ही 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज और 3 संदिग्ध भी ठीक हो गए है जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है

इसी बीच प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि मुजफ्फरनगर समेत पांच जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक,पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती करेगी।

वे ही जिले में सारी व्यवस्था संभालेंगे| अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया था कि मुजफ्फरनगर,वाराणसी, हापुड़, रामपुर तथा अलीगढ़ में वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारी भेजे जा रहे है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =