Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्राम नगला कबीर: कोरोना के रोकथाम और सुरक्षा हेतु गाँव में किये गये उल्लेखनीय कार्य

ग्राम पंचायत नगला कबीर से श्री नवीन ने अवगत कराया हैं कि, ग्राम पंचायत नगला कबीर भी गॉव को ट्रेक्टर माउंटेड स्प्रेयर की सहायता से को सेनेटाइज़ का कार्य करा रही है। इसके चलते गांव के कुछ संकुचित क्षेत्र सेनेटिज़ेशन स्प्रे से छूट जाते है।

ग्राम पंचायत नगला कबीर ने सेनेटिज़ेशन कार्य संतोषजनक रूप से करने के लिए एक विशेष व्यवस्था की है, संकुचित क्षेत्रो का सेनेटिज़ेशन छोटे उपकरणों दूारा सफाई कर्मचरियो के माध्यम से कराया है।सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में बाहरी लोगो के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है।

कोरोना महामारी के इस संकटमय समय के चलते रोकथाम और सुरक्षा हेतु गाँव में किये गये उल्लेखनीय कार्य ।देश मे कोरोना महामारी के चलते कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी लोग जरूरी निर्देशों का पालन करते हुये अपने- अपने स्तर पर योगदान दे रहे है।इसी क्रम में स्वास्थ्य सर्वोपरि है ऐसे संकटमय समय में उपचार से बेहतर है रोकथाम है।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगला कबीर ने वर्तमान परिस्थितियो को देखते हुये मच्छरो के काटने से होने वाली बीमारियों के रोकथाम हेतु उपाय करने पहले से ही शुरू कर दिये है।

जिसके क्रम में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। और मच्छरो के प्रकोप को कम करने हेतु गॉव में शाम के समय फोगिंग मशीन से फोग स्प्रे करना शुरू कर दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 10 =