Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कैलाश नगर गांव में हाथ, पैर और गर्दन कटकर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

Muzaffarnagar News: थाना रतनपुरी के कैलाश नगर गांव में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मृतक बुजुर्ग महिला अपने दो बेटो राजीव और संदीप के संग घर में अकेली रहती थी, लेकिन बुधवार की देर रात घर में बुजुर्ग महिला अकेले खाना बना रही थी। तभी अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। बहरहाल, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव की माने तो चाकू से गोदकर महिला की हत्या की गई है।

इस मामले में चार टीमें गठित कर दी गई है और शीघ्र से शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वही इस सनसनीखेज वारदात के बाद बुजुर्ग महिला के परिवार का कोई भी सदस्य बोलने के लिए तैयार नहीं है। 

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की कई टीमें इस हत्या के खुलासे के लिए लगा दी गई है। जल्द ही बुजुर्ग महिला की हत्या के कारणों का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 3 =