वैश्विक

मैं समुंदर हूं वापस लौटकर आउंगा: फ्लोर टेस्ट के दौरान पुराने रंग में दिखे Devendra Fadnavis

एकनाथ शिंदे का डिप्टी बनने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि Devendra Fadnavis आहत हैं। सीएम की कुर्सी के लिए ही उन्होंने तमाम कवायदें की थीं। उनको सीएम बनता देख असेंबली में उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खासा वायरल भी हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरा पानी उतरता देख मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना।

मैं समुंदर हूं वापस लौटकर आउंगा। फ्लोर टेस्ट के दौरान आज फडणवीस बोले तो उसी बयान का जिक्र कर विरोधियों पर तीखे कटाक्ष किए। फणडवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में अब ईडी की सरकार बन गई है।

Devendra Fadnavis ने कहा कि मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा। लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और एकनाथ शिंदे को अपने साथ लाया हूं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वो उन लोगों से बदला नहीं लेंगे जिन्होंने तब उनका मजाक उड़ाया था।

Devendra Fadnavis इस दौरान लीक से हटकर भी बोले। उनका कहना था कि राजनीति में विरोधियों की आवाज सुनने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। हमने देखा कि सोशल मीडिया पर बयान देने और पोस्ट करने के लिए लोगों को जेल में डाल दिया गया। हमें उचित तरीके सेआलोचना का जवाब देना चाहिए।

फ्लोर टेस्ट के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार और शिवसेना के भरत गोगावले ने विश्वास मत प्रस्तावित किया। ध्वनि मत के बाद विश्वास मत के प्रस्ताव पर विपक्ष ने वोट बंटवारे की मांग की। अध्यक्ष की अनुमति देकर वोट विभाजन के लिए सदस्यों को खड़े होने के लिए कहा।

उसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एकनाथ शिंदे को उनके पक्ष में 164 मत मिले। अब विपक्ष की बेंच से विश्वास मत के खिलाफ मतों की गिनती की जाएगी। एक अन्य विधायक श्यामसुंदर शिंदे विश्वास मत से ठीक पहले एकनाथ शिंदे समूह में शामिल हुए।

2014 में सबको हैरत में डालकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले Devendra Fadnavis को तब किस्मत वाला कहा गया था, क्योंकि तमाम दिग्गजों को दरकिनार कर मोदी-शाह ने उनको सीएम के लिए चुना। लेकिन उसके बाद से उनकी बदकिस्मती पीछा नहीं छोड़ रही।

2019 में अजित पवार को साथ लेकर सीएम की शपथ तो ले ली। लेकिन 80 घंटे में ही फर्श पर आ गए। इस बार सीएम बनना तय था तो जिन मोदी-शाह ने 2014 में उनको सीएम बनाया था उन्होंने ही Devendra Fadnavis से अपने पैर वापस खींचने को कहा। 

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − ten =