सितंबर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए से खुल जाएगा Bhutan, प्रति पर्यटक प्रति रात दो सौ डालर सतत विकास शुल्क लिया जाएगा
Bhutan के अधिकारियों के मुताबिक Bhutan सितंबर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है। प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन बौद्ध संस्कृति वाले Bhutan ने मार्च 2020 में कोविड-19 का पहला मामला मिलने के बाद कठोर शुरुआती कदम उठाए और पर्यटन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Bhutan की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत विदेशी पर्यटक हैं। कोरोना संक्रमण प्रतिबंधों के कारण पिछले दो वित्तीय वर्ष में तीन अरब डालर की अर्थव्यवस्था सिकुड़ गई। पर्यटन परिषद भूटान (टीसीबी) ने बताया है कि विदेशी पर्यटकों को देश में 23 सितंबर से प्रवेश की अनुमति होगी। उनसे प्रति पर्यटक प्रति रात दो सौ डालर सतत विकास शुल्क लिया जाएगा, जो कि पिछले तीन दशक से लिए जा रहे शुल्क से 65 डालर ज्यादा है।
Bhutan दो साल बाद पहली बार सितंबर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए से खुल जाएगा। हिमालय में बसा दक्षिण एशिया का छोटा सा देश अपनी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना चाहता है।
नया शुल्क पर्यटकों के कार्बन प्रभाव को कम करेगा। टीसीबी के अध्यक्ष और देश के विदेश मंत्री तांडी दोरजी ने एक बयान में कहा, ‘कोविड-19 ने हमें दोबारा से सोचने की जरूरत बताई है कि कैसे कार्बन फुटप्रिंट को कम रखते हुए क्षेत्र को अच्छी तरह से संरक्षित और संचालित किया जा सकता है।’ Bhutan ने सेवा प्रदाताओं जैसे कि होटल, गाइड, टूर आपरेटर्स और ड्राइवरों के लिए सेवा मानकों को संशोधित किया।
Bhutan में पर्यटन 50,000 लोगों को रोजगार देता है और प्रत्यक्ष विदेशी मुद्रा में महामारी से पहले के तीन साल में लगभग 8.4 करोड़ डालर का वार्षिक औसत योगदान दिया।

