उत्तर प्रदेश

Ayodhya News: Police ने बेटी के चरित्र पर चोट की है, जबकि उनकी बेटी का आचरण अच्छा था-माता-पिता ने सवाल उठाए

Ayodhya News: श्रीराम पुरम कॉलोनी में हुई गर्भवती शिक्षिका  शिक्षिका हत्याकांड मामले में पुलिस की ओर से किए गए खुलासे पर शिक्षिका के माता-पिता ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी बेटी के चरित्र पर चोट की है, जबकि उनकी बेटी का आचरण अच्छा था. 

मृत शिक्षिका के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या रेंज के डीआईजी एके सिंह व निवर्तमान एसएससी शैलेश पांडे द्वारा रविवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाबालिक आरोपी के साथ मृत शिक्षिका के अवैध संबंधों की बात कही थी.

इस बात पर मृत शिक्षिका के परिजनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाया है. मृत शिक्षिका के पिता और माता ने कहा है कि पुलिस ने हत्या और चोरी के जो साक्ष्य बताए हैं वह सही हैं, लेकिन बिना किसी साक्ष्य के उनकी बेटी के चरित्र पर पुलिस ने जो सवाल उठाए हैं वह गलत हैं.

बीते 1 जून को अयोध्या कोतवाली के श्रीराम पुरम कॉलोनी में एक गर्भवती शिक्षिका की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने रविवार की दोपहर एक किशोर को इस पूरी घटना का सूत्रधार बताते हुए पकड़ा था.

पुलिस द्वारा खुलासे के दौरान बताया गया कि किशोर और मृत शिक्षिका के बीच 2 वर्ष से अवैध संबंध चल रहा था. किशोर अब इस संबंध को खत्म करना चाहता था, लेकिन शिक्षिका किशोर पर लगातार दबाव बना रही थी. जिससे आजिज आकर किशोर ने शिक्षिका की हत्या की थी और पूरी घटना को चोरी की शक्ल देने के लिए घर से जेवर चुराए थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 5 =