उत्तर प्रदेश

Kanpur News: गला रेतकर पति-पत्नी की निर्मम हत्या, बेटे ने हत्या का आरोप अपने ससुराल वालों पर लगाया

Kanpur News: थाना बर्रा के अंतर्गत ईडब्लूएस कॉलोनी में  गला रेतकर पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई और हत्या करके नकाबपोश तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। घर में मौजूद बेटी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी ।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस कमिश्नर, एडीसीपी साउथ, डीसीपी क्राइम, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड जांच करने पहुंची। पूछताछ के दौरान परिवार के बहुत करीब एक व्यक्ति को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के बर्रा दो ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहने वाले मुन्ना लाल (61) ऑर्डनेंस फैक्ट्री से सुपरवाइजर पद से रिटायर हैं। घर में पत्नी राजदेवी (55), बेटी कोमल और बेटा अनूप रहता है। कोमल ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश तीन बदमाशों ने घर के अंदर सुबह दाखिल हुए और पापा-मम्मी के ऊपर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईडब्लूएस कॉलोनी में सोमवार रात डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई. बर्रा  थाना क्षेत्र के यादव मार्केट में रहने वाले मुन्ना लाल और उनकी पत्नी राज देवी का रक्तरंजित शव घर में मिला. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई. जिस समय यह वारदात हुई बेटा और बेटी भी घर पर ही थे. बेटे ने हत्या का आरोप अपने ससुराल वालों पर लगाया है.

बेटे का आरोप है कि उसके साले ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया. दरअसल, 2017 में मृतक मुन्ना लाल के बेटे अनूप की शादी आकांक्षा से हुई थी. इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया. अनूप का आरोप है कि आकांक्षा की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के चलते हैं उसने आकांक्षा को तलाक देने का फैसला ले लिया था. यह मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है. इसके बाद लगातार अनूप के ससुराल वाले आकांक्षा को घर में रखने का दबाव बना रहे थे.

अनूप का आरोप है कि उनके साले और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. उसका कहना था कि जूस पीने के बाद उसे चक्कर आया और बेहोश हो गया. इसके बाद जब होश आया तो मुन्ना लाल और उनकी पत्नी राज देवी का रक्तरंजित शव घर में पड़ा था. इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर थाना पुलिस समेत आधा दर्जन थानों की फोर्स और सभी आला अधिकारी पहुंच गए.

सहायक पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मृतक के बेटे द्वारा ससुराली जन पर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया गया है.वही घटना की जानकारी होते ही पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =