News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

विभिन्न मामलों में कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 राजीव शर्मा द्वारा पोस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त संजीव उर्फ संजू पुत्र मांगेराम निवासी ढिंढावली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मनोज शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त सुमित पुत्र सुशील कुमार निवासी केवलपुरी कच्ची सड़क थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अस्पताल चौराहा से गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अकिंत पुत्र प्रभू दयाल निवासी ग्राम बसेडी थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शोएब पुत्र इरफान निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को रोडवेज बस स्टेण्ड खतौली से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अनिरूद्ध पुत्र दीपक निवासी ग्राम लाडपुर थाना खतौली को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त म0उ0नि0 गीता गुप्ता द्वारा वांछित अभियुक्त अन्सार पुत्र अनवार निवासी मौ0 सद्दीकनगर थाना खतौली जनपद मु0नगर को बुढाना तिराहा से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मागेराम कर्दम द्वारा वांरटी अभियुक्त हेमसिंह पुत्र पदम नि0 ग्राम जावन थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

सुबह 6.30 बजे होगी ईदगाह में नमाज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर काजी तनवीर आलम ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज मुजफ्फरनगर की ईदगाह में सुबह ६.३० बजे होगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न मस्जिदों में नमाज के लिए समय निर्धारित किया गया है। बताया कि ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह ६ः३० बजे और फक्कर शाह मस्जिद में सुबह ६ः०० बजे और मस्जिद हौज वाली खालापार मैं सुबह ६ः४५ बजे होगी। उन्होंने बताया कि मस्जिद पीर वाली मल्लूपुरा में ईद का नमाज सुबह ६ः४५ और मस्जिद लियाकत पुरा चौड़ी गली लद्धावाला में सुबह ६ः४५ बजे तथा मस्जिद हौज वाली सरवट गेट मैं सुबह ६ः४५ बजे होगी। उन्होंने बता कि मस्जिद नुमाइश कैंप विकास भवन के सामने सुबह ७ः०० बजे और मस्जिद पुजाये वाली रहमत नगर में सुबह ७ः०० बजे नमाज ए ईद उल अजहा अदा की जाएगी

 

नगर पंचायत को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शासन की गुड गवर्नेंस पॉलिसी एवं जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रभावी नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी ओमगिरी एवं उनकी टीम द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को लगातार गुणवत्तापूर्ण सेवायें प्रदान की जा रही है। इसी मेहनत का नतीजा है कि गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने पर नगर पंचायत बुढ़ाना को एक साथ ०२ आईएसओ प्रमाण पत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ने नगर पंचायत बुढ़ाना को जन्म-मृत्यु पंजीकरण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, जल व पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक पार्क, हरित क्षेत्र प्रबंधन व नगरीय सुंदरीकरण, पानी का टैंकर, पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था, सफाई, कूड़ा प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन, पथ प्रकाश प्रबंधन, सड़कों व नगर पंचायत भवन का निर्माण व अनुरक्षण तथा कान्हा गौशाला का संचालन आदि बिंदुओं को परखा। सबसे बड़ा बिंदु रिकॉर्ड का रखरखाव, फाइलों का मूवमेंट, फाइलों की ट्रेकिंग रहा। इनके आधार पर संगठन ने नगर पंचायत बुढ़ाना को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि नगर पंचायत बुढ़ाना को अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन ने आईएसओ ९००१ः२०१५ व आईएसओ ४५००१ः२०१८ जैसे ०२ प्रमाणपत्र एक साथ देकर सम्मानित किया है। जल्दी ही नगर पंचायत को वित्तीय क्रेडिट रेटिंग की सुविधा भी प्राप्त हो जाएगी। इस सुविधा के मिलने पर नगर पंचायत पब्लिक सेक्टर से भी ऋण की सुविधा ले सकेगी।
साथ ही ईओ ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा दो बस अड्डे तैयार किए गए हैं। कस्बे की सब्जी मंडी से निजी बस अड्डे को हटाकर पारसी बस अड्डे पर ले जाया गया है। हिंडन नदी के पानी को शुद्ध करने के लिए एसटीपी प्लांट दिसंबर २०२२ में चालू हो जाएगा।
सामाचार पत्र विक्रेताओं को स्थान व ऋण सुविधा मिलेगी-ईओ ने बताया कि सभी समाचार पत्र विक्रेताओं को स्थान का आवंटन किया जाएगा। समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए बैंक से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

टंकी व साकेट चोरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री अवधनारायण शिव मंदिर शामली रोड पर कल रात चोर द्वारा मंदिर के बाहर लगे प्याऊ की दो स्टील की टंकी और सॉकेट चोरी कर ली गई मंदिर स्टाफ का कहना है कि रात १०ः०० बजे तक टंकियां लगी हुई थी पर जब मंदिर के पुजारी सुबह मंदिर से बाहर आए तो प्याऊ पर टंकियां पर नहीं थी चोर की मनसा में तो चोरी करना है अब चोर यह भी नहीं देख रहे कि वह कहां चोरी कर रहे हैं लोगों की सुविधा के लिए ही अक्सर जल सेवा लगवाए जाते हैं धार्मिक सेवा में लगे रहने वाले लोग इस तरीके के कार्य करते रहते हैं लेकिन चोर यह भी नहीं सोचते इन प्याऊ से आने जाने वालों को ठंडा पानी मिल जाता है इसीलिए कहा जाता है कि चोर का कोई धर्म ईमान नहीं होता मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर ही शामली स्टैंड पुलिस चौकी है शायद चोरों को इस बात का भी कोई डर नहीं है इसीलिए चोर ने स्टील की टंकियां उतारने में देर नहीं की। मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रताप मिश्रा का कहना है सावन मास में अब कावड़ियों का आना जाना लगा रहेगा और पुलिस द्वारा मंदिर के आसपास गश्त बढ़ाई जाए क्योंकि टंकियों के अलावा कुछ और भी मंदिर से सामान चोरी हो सकता है।

 

थाना समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल ने थाना भोपा पर समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएं। माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय द्वारा थाना भोपा पर उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। इस दौरान जनशिकायतों की सुनवाई करके संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके उनका शत प्रतिशत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल द्वारा अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उनपर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

 

त्यौहारों के लेकर गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रभारी निरीक्षक यू०पी०-११२ योगेन्द्र पाल सिंह एवं चौकी प्रभारी खालापार उ०नि० राकेश कुमार शर्मा द्वारा बकरीद एवं कांवड़ मेला/यात्रा २०२२ को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित समस्त पीआरवी में से १/३ पीआरवी के समस्त स्टाफ को पुलिस लाईन में बुलाकर गोष्ठी की गयी। जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश निर्देशो के अनुक्रम मे उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों से ब्रीफ किया गया। पीआरवी पर डयूटीरत स्टाफ को अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुये कार्य करने हेतु उत्साहित किया गया तथा विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया एवं छोटी से छोटी घटना के सम्बन्ध में तत्काल उच्चाधिकरियों को अवगत कराने हेतु निर्देश दिये गये।

 

संस्कृत के छात्रों को दण्डी आश्रम में अंगवस्त्र किये भेंटMuzaffarnagar News
शुकतीर्थ। (Muzaffarnagar News)अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण सभा, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम मे छात्रो को अंगवस्त्र भेंट किए गए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी मौजूद रहे। इस अवसर पर दण्डी स्वामी महादेव आश्रम ने कहा कि ब्राहमण को दर्शन शास्त्र के साथ साथ शस्त्र विद्या भी ग्रहण करनी चाहिए। उन्होने कहा कि हमे अपने बच्चों को वैदिक शिक्षा देनी चाहिये ताकि वे देश व समाज का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम मे पधारे मुख्य अतिथि संजय जोशी ने कहा कि शुक्रताल आकर वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होने कहा कि वे संस्कृत के छात्रों तथा मठ मन्दिर की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होने कहा कि हमें अपनी संस्कृति,अपनी शिक्षा को बढावा देना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने गंगा पूजन किया तथा गंगा जी की आरती की व गंगा मे दूध चढाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियो एवं गणमान्य लोगो ने शुकदेव आश्रम स्थित वट वृक्ष की पूजा की तथा ओमानन्द ब्रहमचारी का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण सभा के जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा,महामंत्री विनय कौशिक,जिला पंचायत के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

बारातघर में निर्माण कार्य लगातार जारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर रुड़की चुंगी पुलिस चौकी के सामने कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर बारात घर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर प्रगति पर है। पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए हैं की १३ जुलाई तक अनिवार्य रूप से गुणवत्ता परक बारात घर का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। इस कड़ी में आज प्रातः ६ः०० बजे से ही आज ही बारात घर निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहां आज समरसेबल टॉयलेट कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ है पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण में सभासद अरविंद धनगर, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, महामंत्री सफाई कर्मचारी संघ सोनू मचल, ठेकेदार नरेंद्र चौधरी, सुनील, करण वाल, अर्जुन, क्षेत्रीय नागरिकों में मास्टर ब्रहम सिंह धनगर, सतीश, हरीश एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। नवनिर्मित बारात घर में समर सेविल का शिलान्यास के दौरान अरविंद धनगर अन्य सभासद एवं उनके साथ मौजूद गणमान्य नागरिक नरसिंह, शिवकुमार, लोकेश, मास्टर ब्रह्म सिंह, सतीश एवं ठेकेदार नरेंद्र कुमार, अंशुल कुमार, सुनील कुमार आदि गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे। अरविंद धनगर के द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ समरसेबल का शुभारंभ कराया गया।

 

जिला पर्यावरण समिति की डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित7 7 11Zon 2 |
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गयी गई। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह जी की अध्यक्षता में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित कराई गई। जिसमे गत माह के कार्यवृत की अनुपालन आख्याओं पर समीक्षा, जून माह, २०२२ के टेम्पलेट्स पर समीक्षा, वर्ष २०२२-२३ वृक्षारोपण हेतु पोधारोपित स्थलों की जियो-टैगिंग की प्रगति बढ़ाने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई । बैठक में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण िंसह ने जल निगम को एसटीपी प्लांट की प्रगति प्रतिशतता बढ़ाने, स्वास्थ्य विभाग को बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण करने, स्थानीय नगर निकाय विभाग को शहर में ड्रेनेज सिस्टम, कूड़ा निस्तारण तथा साफ-सफाई अभियान चलाकर पॉलीथिन बैन करने तथा जाँच अभियान के दौरान पारदर्शिता बनाये रखने के लिए वीडियोग्राफी करवाने और पॉलीथिन यूज करते पाए जाने पर २५०००- रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने प्रदूषण विभाग को औद्योगिक इकाइयों को निरंतर तरीके से जाँच करने, पॉलीथिन ध्प्लास्टिक कूड़े को डिस्पोज करने, परिवहन विभाग को सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देने, १० वर्ष तथा १५ वर्ष से अधिक अवधि वाले वाहनों का पंजीकरण रद्द करने , प्रदूषण करने वाले वाहनों पर कठोरता करने, वर्ष २०२२-२३ वृक्षारोपण हेतु सभी विभागों को पोधारोपित स्थलों के जियो टैगिंग जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये गए । बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग, समस्त स्थानीय नगर निकाय/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, कृषि विभाग अधिकारी, सिंचाई विभाग अधिकारी तथा बैठक से सम्बंधित अन्य समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

ईदगाह का सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आगामी बकरीद के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। इसी के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण पॉइंट पर पुलिस की तैनाती की। दोनों अधिकारियों ने ईदगाह का भी निरीक्षण किया और शहर कोतवाल व अधीनस्थ अधिकारियों को कल होने वाली बकरा ईद की नमाज को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उनहोंने कहा कि पहले की तरह ही ईद की नमाज संपन्न होगी। सभी लोग अपने क्षेत्रों की मस्जिदों में ही नमाज पढ़े और ईदगाह पर भी नमाज पढ़ी जाएगी। ईदगाह में अंदर ही नमाज अदा की जाएगी। सोशल मीडिया पर कुर्बानी के फोटो वायरल जो भी करेगा उसके खिलाफ संगीन धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण करने में शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। और ईद की नामज के दौरान ईदगाह के नजदीक सभी रास्ते को डायवर्जन किया जाएगा।

लोरी व ट्रक की भिडन्त, क्लीनर घायल
शाहपुर। आज सुबह सुबह लोरी एवं ट्रक के बीच हुई भिडन्त चालक एवं क्लीनर घायल हो गए। इस हादसे मे दुकानो का भी नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी को कोई गंभीर चोट नही आई।

 

शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया ब्रीफ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा थाना परिसर पर मौजूद पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को बकरीद के द्रष्टिगत सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी न हो तथा मन्दिर व मस्जिद मे लाउडस्पीकर बजाने को लेकर शासन द्वारा जारी किये गये नियमों का शतप्रतिशत पालन कराने, सफाई पर अत्यधिक ध्यान रखने आदि आदेश निर्देशों से ब्रीफ किया गया। समस्त पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया एवं छोटी से छोटी घटना के सम्बन्ध में तत्काल उच्चाधिकरियों को अवगत कराने हेतु निर्देश दिये गये।

 

योग से होती है बीमारियां दूर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) व्यक्ति की प्रवृत्ति है कि वह दूसरों के अवगुण ढूंढता रहता है परंतु कभी अपने अवगुण देखने का प्रयास नहीं करता और व्यक्ति जीवन में यही सबसे बड़ी भूल करता है। उक्त विचार रूपा जूनियर हाई स्कूल कृष्णा पुरी मुजफ्फरनगर में चल रहे तीन दिवसीय बालक एवं बालिका योग शिविर में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि नियम ५ होते हैं सोच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रनिधान। स्वाध्याय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है जो व्यक्ति प्रतिदिन अपना स्वाध्याय करता है अर्थात अपने अंदर झांक कर देखता है कि मेरा क्या कर्तव्य है क्या मैं अपने कर्तव्य का ठीक से पालन कर रहा हूं या नहीं। मेरे अंदर कोई बुराई तो नहीं है मैं किसी का अहित तो नहीं कर रहा हूं। मेरे अंदर क्या-क्या कमियां हैं तो उस व्यक्ति के दोष धीरे धीरे समाप्त हो जायेंगे और वह व्यक्ति परिवार, समाज और देश के लिए सकारात्मक भाव रखने लगेगा जिससे परिवार, समाज और देश मे एकता, अखंडता और समानता का भाव पैदा होगा। योग हमें यही शिक्षा देता है योग ही केवल वह विधा है जो देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि यदि व्यक्ति की दिनचर्या नियमित रहेगी तो वह कभी बीमार नहीं होगा। आज तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुशील अरोड़ा और प्रधानाचार्य सुमन अरोड़ा ने योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और योग शिक्षक वीर सिंह का उनकी निशुल्क सेवा के लिए धन्यवाद अदा किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं विद्यालय का स्टाफ सभी का सहयोग रहा।

 

फोर्स के साथ किया फ्लैगमार्चMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु भीड-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं मार्किट एरिया में किया फ्लैग मार्च, स्थानीय लोगों से किया सुरक्षा सम्बन्धी संवाद तथा पुलिसकर्मियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी त्यौहारों ईद उल जुहा एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस बल के साथ नगर के अति-व्यस्त क्षेत्रों (शामली स्टैण्ड, खालापार, फक्करशाह चौक, मिनाक्षी चौक आदि क्षेत्र) में फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा को एहसास कराया गया। एसएसपी द्वारा अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग करने, सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा के दृष्टिगत एन्टी रोमियों टीमों को अधिक सक्रिय कर बाजारों, स्कूल/कॉलेजों एवं कोचिंग सेन्टर के आस-पास गश्त करते हुए मनचलों/शोहदों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से सुरक्षा सम्बन्धी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी साथ ही सभी धर्म के त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी स्थानीय लोगों से की गयी।

 

समस्या का हुआ समाधान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर की नगर पंचायत भोकरहेडी में लगभग एक साल से नगर पंचायत के मोहल्ला नेहरू चौक में सड़कों पर गंदा पानी रुक कर उसमें मच्छर पैदा हो रहे थे इससे कस्बा वासियों को बीमारी का खतरा बना हुआ था कस्बा वासियों ने कस्बा भोकरहेडी के नेहरू चौक मोहल्ले में दर्जनों महिलाओ व पुरुषों ने प्रदर्शन कर नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था जिस पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरपाल सहरावत ने पानी का स्थाई समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पानी की समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए पानी का स्थाई समाधान करा दिया है अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नेहरू चौक में एक तालाब खुदवा कर उसमें पानी की सप्लाई डाली गई है जिससे नेहरू चौक की सड़कों पर पानी ना भरे। इस दौरान भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा ,मंडल अध्यक्ष वीरपाल सहरावत ,विजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, रविंदर सिंह, जसपाल सिंह ,प्रदीप कुमार, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार, गजेंद्र सिंह ,सचिन कुमार, अनुज कुमार ,मनोज कुमार ,आदि ने समस्या का समाधान होने पर हर्ष जताया।

 

तीन आरोपियों को भेजा जेल
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग मामलो में तीन अभियोगो में वाधितो कि गिरफ्तारी कि गयी व १ वारण्टी गिरफ्तार किया गया। अभि० अनिरूद्ध पुत्र दीपक निवासी ग्राम लाडपुर थाना खतौली मु०नगर ,अभि० अन्सार पुत्र अनवार निवासी मौ० सद्दीकनगर थाना खतौली मु०नगर अभि० शोएब पुत्र इरफान निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर जनपद मु०नगर, वारण्टी अभि० हेमसिंह पुत्र पदम नि० ग्राम जावन थाना खतौली मु०नगर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेजा मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है ।

 

त्योहारों के मद्देनजर तैयारियों का लिया जायजा
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आने वाले त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गयी ने त्योहारों से सम्बन्धित सभी विभागों के साथ समन्वय बनाया। इस दौरान त्योहारों की तैयारियों का जायजा लिया और कांवड़ियों के आवागमन वाले रास्तों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें कावड़ पटरी मार्ग,नगर का मुख्य मार्ग,बाजारों आदि का भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर सीओ आर के सिंह, थाना प्रभारी संजीव कुमार के साथ समस्त चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान आने वाले त्योहारों को लेकर चर्चा की गई। ताकि आने वाले त्योहार कांवड़ यात्रा और ईद उल अजहा को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

 

अमरनाथ में मुजफ्फरनगर के 200 लोग सुरक्षित
मनोज के सामने फटा बादल, सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से जिले के २०० श्रद्धालु वहां फंस गए। हांलाकि मुजफ्फरनगर से गए सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन उनके दिलों में दहशत पसरी है। दर्शन के लिए गुफा में प्रवेश से पहले अधिकतर ने अपना सामान आसपास की दुकानों में जमा कराया हुआ था। दुकानों के बह जाने और नष्ट होने के कारण अधिकतर लोगों के कपड़े, मोबाईल और जूते आदि भी उसी में समा गए। भोकरहेड़ी के मनोज ने बादल फटने के बाद अपनी आंखो से तबाही का मंजर देखा।
तेज आवाज के साथ सबकुछ तहसनहस होता दिखाः मनोज-मुजफ्फरनगर में मूल रूप से भोकरहेड़ी निवासी एवं नगर के शांति नगर में परिवार के साथ रह रहे मनोज कुमार अकेले ही अमरनाथ यात्रा के लिए गए थे। उन्होंने बालटाल से बताया कि वे लोग प्रेमपुरी से बस में सवार होकर राहुल भारद्वाज के साथ पहुंचे थे। बताया कि शुक्रवार को ४ बजे जब वह गुफा में प्रवेश की तैयारियों के लिए सीढियो के पास खड़ा हुआ था। तभी तेज आवाज के साथ ऊपर से पानी और मलबा आना शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि पानी और मलबे की चपेट में जो भी आया वही बह गया। बताया कि दहशत के चलते सभी इधर उधर को भागना शुरू हो गए। चारों और चीख पुकार की आवाज आने लगी। बताया कि किसी तरह उन्होंने अपने आप को बचाया। प्रेमपुरी निवासी राहुल भारद्वाज ने फोन कर बताया कि बस में सवार होकर वे करीब ७२ श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचे थे। बताया कि उनके अलावा वहां १२५ से अधिक श्रद्धालु और मुजफ्फरनगर के ही हैं। बताया कि उन्होंने बताया कि जिले के करीब २०० लोग यात्रा के लिए पहुंचे थे। जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राहुल ने बताया कि अधिकतर श्रद्धालुओं का सामाननहीं मिल रहा है।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + twelve =