Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल द्वारा फोर्स के साथ फ्लैगमार्च

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु भीड-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं मार्किट एरिया में किया फ्लैग मार्च, स्थानीय लोगों से किया सुरक्षा सम्बन्धी संवाद तथा पुलिसकर्मियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

आगामी त्यौहारों ईद उल जुहा एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस बल के साथ नगर के अति-व्यस्त क्षेत्रों (शामली स्टैण्ड, खालापार, फक्करशाह चौक, मिनाक्षी चौक आदि क्षेत्र) में फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा को एहसास कराया गया।

एसएसपी द्वारा अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग करने, सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही महिला सुरक्षा के दृष्टिगत एन्टी रोमियों टीमों को अधिक सक्रिय कर बाजारों, स्कूल/कॉलेजों एवं कोचिंग सेन्टर के आस-पास गश्त करते हुए मनचलों/शोहदों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से सुरक्षा सम्बन्धी संवाद किया 

उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी साथ ही सभी धर्म के त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी स्थानीय लोगों से की गयी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =