Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जुड़वा बच्चों की 108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) प्रदेश में संचालित १०८ एम्बुलेंस में रात मे करीब ०२ः४७ बजे पर जुड़वा बच्चों की किलकारी से गूंज उठी। मोरना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी उजमा (२३) पति शादाब को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने १०८ एम्बुलेंस बुलाई थी।

एम्बुलेंस उन्हें लेकर अस्पताल जा रही थी, लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज बढ़ गई, जिसके बाद एम्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी अवनेश कुमार ने अपने पायलट पवन कुमार से एंबुलेस को रोड के किनारे पर लगवाया।

ईएमटी अवनेश कुमार ने अपनी सूझबूझ से महिला का एम्घ्बुलेंस में ही डिलीवरी किट की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया।जब परिजनों ने दो बच्चो की किलकारी सुनी तो परिजनो का खुशी का ठिकाना नहीं रहा

सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा और एम्बुलेंस कर्मचारियों की सराहना की। १०२ एवं १०८ एम्घ्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में अभी तक एम्बुलेंस में ४२ सुरक्षित प्रसव कराए जा चुके है, इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था की ओर से कर्मचारी को सम्मानित भी किया जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 20 =