वैश्विक

अपना आवास छोड़कर भाग गए राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे- Randeep Singh Surjewala

श्रीलंका के कर्ज का जिक्र करती एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर कर अब कांग्रेस महासचिव Randeep Singh Surjewala ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता Randeep Singh Surjewala ने ट्वीट किया, “साल 2014, देश पर क़र्ज़= ₹56.51 लाख करोड़, साल 2022, देश पर क़र्ज़= ₹139 लाख करोड़।

सोचिये, समझिये, जानिये, सवाल पूछिये, नहीं तो श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे।” कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा शेयर की गई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में श्रीलंका में कर्ज जीडीपी का 119 फीसदी हो गया था। जबकि 2019 में यह 94 फीसदी था।

Randeep Singh Surjewala आगे कहा है कि यह भारत के लिए भी चिंता का विषय है क्योंकि पिछले 8 सालों में केंद्र सरकार की देनदारियों में ढाई गुना इजाफा हुआ है जबकि कई राज्यों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। इसमें आगे कहा गया है कि आईएमएफ के डेटा के मुताबिक, भारत में कर्ज जीडीपी का 90.6 फीसदी तक पहुंच गया है। इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधा है।

Randeep Singh Surjewala के ट्वीट पर सीतामढ़ी के बथनाहा के विधायक अनिल कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “बड़ी ही चालाकी से राज्यों का ऋण केंद्र के माथे मढ़ रहे है आप। जनता को पूरी जानकारी दीजिए की यह केंद्र व राज्य दोनो के संयुक्त ऋण है, जिसमें विपक्ष शासित राज्यों का योगदान सबसे ज़्यादा है।

भाजपा ने देश को आपके दिए आर्थिक संकट से उबारा है।” इसी तरह भाजपा नेता हरिओम पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार में देश की वित्तीय हालत अब तक की सबसे बेहतर स्तिथि में है।

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और यह देश दिवालिया घोषित हो चुका है। आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी मुल्क में हालात इतने बुरे हो चुके हैं, कि महंगाई से परेशान जनता सड़कों पर उतर आई है और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − one =