Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दिव्यांग डांसरों ने झारखंड में दिखाया अपनी प्रतिभा का जलवा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मुजफ्फरनगर के दिव्यांग डांसरों ने झारखंड जमशेदपुर में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाकर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करने का काम किया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार गांधी कॉलोनी मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी ने झारखंड (जमशेदपुर) टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से सबल अवॉर्ड्स थर्ड दिव्यांग टैलेंट शो मैं मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस अकैडमी के गोल्ड मेडल विजेता दिव्यांग शिवानी व प्राची ने जबरदस्त डांस कंपटीशन के अंतर्गत शिवानी दूसरे नंबर पर आकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

वहीं दूसरी और प्राची भी अत्यंत कठिन डांस कंपटीशन में टाप (५) स्थान पर रही, झारखंड के जमशेदपुर में जेके रेजिडेंसी हाल में दिव्यांग टैलेंट शो का आयोजन हुआ जिसमें पूरे भारतवर्ष ७५० दिव्यांगजन ने अपने अपने टैलेंट दिखाएं जिनमें डांस सिंगिंग,एक्टिंग, मॉडलिंग, गायन, वह विभिन्न टैलेंटो से ७५० दिव्यांगों ने प्रदर्शन किया जिस पर जनपद मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के दिव्यांग प्राची शिवानी जो ना बोल सकती है ना सुन सकती हैजबरदस्त डांस का प्रदर्शन किया।

एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैजिक डांस एकेडमी की अपार सफलता का समाचार जैसे मुजफ्फरनगर आया जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई ग्रुप के सभी सदस्यों ने बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं दी मैजिक डांस एकेडमी ग्रुप के सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

जिनमें मुख्य रूप से रागिनी, आकांक्षा, रवि, सत्यपाल सिंह सिंगर, पारुल तनेजा, टीना, मंशा, पायल, सीमा बंसल, अजय अनेजा एडवोकेट, अनुराधा गर्ग पायल चुग,विशा चौधरी, वैशाली तायल, बुसी, ईशा, रमा शर्मा, सभी सदस्यों अधिकारियों ने अपनी बधाई दी

यश कुमार, नंदनी सिंगल, आदिति आर्य, तस्लीम, सिमरन, प्रीति सिरस्वाल, राधे, श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड के कोषाध्यक्ष राकेश अरोरा, उपाध्यक्ष मनीष अरोरा, संरक्षक विशाल गर्ग वरिष्ठ सदस्य मुकुल दुआ, निधि शर्मा, अतिथि करण वाल, शुचि शर्मा, मनीष चावला, इति त्यागी, अजय अनेजा एडवोकेट सचिन मल्होत्रा,सिद्धार्थ मल्होत्रा, खत्री सभा के उपाध्यक्ष विपिन अरोरा, प्रशासनिक अधिकारी विकास भवन सुशील अरोरा , कराटे कोच वेद प्रकाश शर्मा, खुशी, नैंसी प्रसाद, ज्योति ने मैजिक डांस अकैडमी का झारखंड में मिली अपार सफलता पर बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =