Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गुरुपूर्णिमा पर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव को नमन-गुरु को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) गुरुपूर्णिमा के मौके पर शुकतीर्थ में शुकदेव आश्रम में समाधि मंदिर स्थित शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की प्रतिमा पर स्वामी ओमानंद महाराज ने चंदन तिलक, दीप से पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

शिष्य के अंतरूकरण को प्रकाशित करता है गुरू

शुकदेव पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने गुरुपर्णिमा के मौके पर अपने गुरू एवं शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव को याद करते हुए कहा कि जैसे सूय समस्त लोकों को प्रकाशित करात है, वेसे ही गुरू उत्तम बुद्धि और सद्गुणों को प्रेरित कर शिष्य के अंतःकरण को ज्यातिर्मय करता है। गुरु साक्षात परम ब्रह्मस्वरूप है। स्वामी ओमानंद ने कहा कि गुरुदेव की सेवा समस्त तीर्थों तथा यज्ञ अनुष्ठानों से बड़ी है।

गुरू ही शिष्य का भाग्य विधाता है-कल्याण देव की पुण्यतिथि पर 14 को आएंगे डिप्टी सीएम

१४ जुलाई को वीतराग शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की १८ पुण्यतिथि पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का शुकदेव आश्रम आने का कार्यक्रम है। स्वामी कल्याण देव के जीवन में काल में उनकी कुटिया में देश की महान विभूतियां पधार चुकी हैं।

 

 

गुरू पूर्णिमा पर किया वृक्षारोपणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उप्र, जनपद मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संरक्षक गजेंद्र कुमार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज गुरु पुर्णिमा के पर्व पर वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (स्काउट) मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल मयंक शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने की। गजेंद्रपाल सिंह, जिला कमिश्नर स्काउट डॉ विनोद कुमार, जिला कमिश्नर गाइड श्रीमती रजनी गोयल ,जिला सचिव सुखदेव मित्तल एवं प्रधानाचार्य वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज श्रीमती राजेश कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा एवं श्रीमती प्रभा दहिया के नेतृत्व में जैन कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में एवं नवीन मंडी बालाजी रोड के समीप वृक्षारोपण किया गया। बोतल एवं प्लास्टिक, पॉलिथीन प्रयोग को दूर करने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, भगवती सरस्वती विद्या मंदिर, दीपचन्द ग्रेन चौम्बर इण्टर कॉलेज,एसडी इण्टर कॉलेज रोडवेज,डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज एवं स्वतंत्रदलों के स्काउट ध्गाइड, रोवरध् रेंजर स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवरध् रेंजर लीडर के माध्यम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद मालियान , आयुष चौधरी, अनुज कुमार, ज्योति रानी ,आशु रानी ,चांदनी, वंदना, शकुंतला, अनीता गुप्ता, अनिल कौशिक इत्यादि का विशेष योगदान रहा ।इस कार्यक्रमध्जागरूकता रैली के मार्ग में पड़ने वाले समस्त सामाजिक व्यक्तियों द्वारा स्काउट- गाइड की प्रशंसा की गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 6 =