उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर दो बाइक सवार गम्भीर रूप से हुए घायल

जानसठ। (Muzaffarnagar  News) पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बराबर से जानसठ को जाने वाले रास्ते पर दो बाइको की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी जानसठ पहुंचाया, जिनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

भारतीय स्टेट बैंक से जानसठ को जाने वाले रास्ते पर बुलेट मोटरसाइकिल व बजाज सीटी १० मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी, कि बुलेट मोटरसाइकिल के आगे वाले हिस्से व दूसरी मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए।

भिड़ंत की आवाज सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी, दोनों घायलों की पहचान गुलशेर पुत्र समयदींन निवासी जानसठ देहात गढ़ी थाना जानसठ व तुषार पुत्र संजय निवासी ग्राम बसायच थाना जानसठ के रूप में हुई।

दोनों को पुलिस ने सीएचसी जानसठ पहुंचाया जहां पर उनका उपचार किया गया, लेकिन दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − thirteen =