Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद के लिए राहत की खबर 200 लोगों की नेगेटिव रिर्पोट आयी

मुजफ्फरनगर। जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के मददेनजर वैश्विक संकट के दौर मे की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच आज मेरठ से आई 200 नेगेटिव टेस्ट रिर्पोट की खबर से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओ के परिणाम स्वरूप जनपद मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम होने तथा आज आई 200 नेगेटिव टेस्ट रिर्पोट की खबर से अधिकारियो व आमजन ने राहत की सांस ली।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत तथा कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं।

पुलिस प्रशासन ने नागरिको ने घर पर ही रहने की अपील की है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपदवासियो से अपील की है कि कोविड-19 के मददेनजर बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकलने

लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की है। आला अधिकारियो का निर्देश है कि लॉक डाउन मे छूट के दौरान घर से एक व्यक्ति ही बाजार मे सामान लेने के लिए पैदल ही जाए तथा जल्द से जल्द अपने घर वापिस लौट आए।

ताकि भीड से बचा जा सके। क्योंकि घर मे रहकर ही कोरोना जैसी संक्रमण बीमारी से बचा जा सके। विदित हो कि अब जनप द मे सिर्फ 6 पॉजिटिव शेष हैं। (file photo)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + seven =