जंगल मे गौतस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़,एक गौतस्कर गिरफ्तार
चरथावल। क्षेत्र के जफरपुर पुलिया के निकट ग्राम निर्धना के जंगल में गौकशी कर रहे गौकशो व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबके उसके साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए
पुलिस ने मौके से तमंचा,खोखा,गौकशी के उपकरण सहित जिंदा बछिया बरामद की है पकड़ा गया गौतस्कर पुलिस मुठभेड़ सहित कई मुकदमे में वांछित चल रहा था।
चरथावल पुलिस की सक्रियता से एक बछिया की जान बच गयी चरथावल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया दरअसल चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जफरपुर पुलिया के निकट ग्राम निर्धना के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं
सूचना मिलने पर चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में दधेडु चौकी इंचार्ज राजकुमार ने पुलिस टीम के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की पुलिस को देखते ही गौतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक गौतस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया
जबकि उसके 5 साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गए पकड़े गए गौतस्कर ने अपना नाम आजाद पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम निर्धना बताया जबकि फरार साथियो के नाम दानिश पुत्र मौ०नबी,इस्तकार पुत्र मुकीम,अली रजा पुत्र अय्यूब,सरताज पुत्र सगीर व मुन्तजिर पुत्र इसलाम निवासी निर्धना बताए पकड़ा गया गौतस्कर आजाद थाना चरथावल से पुलिस मुठभेड़ व थाना छपार से धारा 379/411 के मुकदमे सहित कई मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मौके से तमंचा, खोखा, गौकशी के उपकरण सहित जिंदा बछिया बरामद की है।


Hi, all is going fine here and ofcourse every one is sharing information, that’s genuinely fine, keep up writing.
Unquestionably believe that which you stated. Your favorite reason appeared
to be on the net the simplest thing to take note of.
I say to you, I certainly get annoyed while folks consider worries that they plainly don’t recognise about.
You managed to hit the nail upon the top and defined out the whole thing without having side-effects , other folks could take a signal.
Will likely be back to get more. Thanks