Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर। देर रात को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर बागोवाली पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल ही गया।

पुलिस के अनुसार गैस का टैंकर बागोवाली बाईपास हाईवे पर किनारे खड़ा था। इसी दौरान देर रात करीब १२ः०० बजे पीछे से आए एक टाटा एस (छोटा हाथी) ने टैंकर में टक्कर मार दी, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक मृतक के पास से शुभम सैनी नाम का पैन कार्ड मिला है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हुई है।

घायल मनोज पुत्र महक सिंह निवासी शास्त्रीनगर ,मेरठ को नाजुक अवस्था में मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। टाटा ऐस में कुछ सामान और एक मेरठ नंबर की बाइक भी थी।

नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों की पहचान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + six =