श्रमिको के सामने रोजगार की बडी समस्या-आंचल तोमर
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। पिछले काफी समय से कोरोना वायरस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गरीब मजदूर के सामने रोजगार की समस्या बन गयी है।
कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार श्रमिको को रोजगार के दृष्टिगत जनपद के बीडीओ व ब्लॉक सचिव आदि के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति आंचल तोमर ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है।
ऐसी परिस्थिती मे श्रमिको के सामने रोजगार की समस्या आ गई है। श्रमिको की रोजगार की समस्या को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र मे सडक निर्माण, नाला निर्माण आदि कार्य शुरू होने से श्रमिको रोजगार मुहैया हो सकेगा।
बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव सहित समस्त बीडीओ व ग्राम पंचायत सहिव आदि मौजूद रहे।

