उत्तर प्रदेश

Lucknow: योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक ने दिया इस्तीफा,अमित शाह को चिट्ठी लिख लगाए ये गंभीर आरोप,

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीती से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेजा है इसके साथ ही उन्होंने जलशक्ति विभाग के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए है। और कहा कि मुझे विभाग की बैठक में भी नहीं बुलाया जाता।

पत्र में उन्होंने ये भी अरोप लगाया है की ‘सिंचाई और जलशक्ति विभाग के तबादलों में भ्रष्टाचार हुआ’। खबर में नीचे दिनेश खटीक द्वारा लिखी गई चिट्ठी भी पोस्ट की गई है।

Dinesh Khateek

 

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेजा है इसके साथ ही उन्होंने जलशक्ति विभाग के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए है। और कहा कि मुझे विभाग की बैठक में भी नहीं बुलाया जाता।

पत्र में उन्होंने ये भी अरोप लगाया है की ‘सिंचाई और जलशक्ति विभाग के तबादलों में भ्रष्टाचार हुआ’।बता दे कि मंत्री दिनेश खटीक अपने सरकारी आवास पर नहीं हैं. और कल देर शाम से उनका फ़ोन भी बंद आ रहा है. मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. हालाँकि फ़ोन बंद होने के चलते उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

दिनेश खटीक, योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी राज्य मंत्री थे. इस बार उन्हें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली थी.

सूत्रों के मुताबिक दिनेश खटीक इस बात से भी नाराज हैं कि विभाग के अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे थे. वे अपनी उपेक्षा से नाराज है, काम के बटवारे पर भी नाराजगी व्यक्त करते देखा गया है।

बता दें कि दिनेश खटीक उत्तर प्रदेश की हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक है. वह पिछली बार भी योगी सरकार में मंत्री थे, इस बार वे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति मंत्रालय संभाल रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 5 =