Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिसकर्मियों को ब्रीफ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कांवड़ यात्रा- २०२२ को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा समस्त जोनल पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार भृमणशील रहकर ड्युटी करने हेतु किया गया ब्रीफ।

कांवड़ यात्रा- २०२२ को जनपद में सुकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ रखने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय द्वारा मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात एवं जोनल पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे। जनपद मुजफ्फरनगर को ०९ सुपर जोन, १६ जोन, ५३ सब जोन को ८० सेक्टरों में विभाजित किया गया है

जिसमें पुलिस बल की दिन एवं रात्रि की शिफ्टवार तैनाती की गयी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कांवड डियूटी में लगे सभी जोनल पुलिस अधिकारियों को चिन्हित ड्यूटी पॉइंट्स पर सतर्कता के साथ डियूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर निरंतर गश्त करते रहने , मुख्य मार्गों/चौराहों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी करने

पुलिस मित्रों से आपसी समन्वय स्थापित करने के साथ ही कांवडियों की मदद के लिए पीआरवी पुलिस बल का रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखने एवं शिविर संचालकों से वार्ता कर कांवड़ यात्रियों की सुविधा का उचित ध्यान रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से ब्रीफ किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − one =