Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बम-बम भोले के जयघोष के साथ शिविरों में डीजे पर नाच रहे कांवडिये

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कांवड़ियों के आगमन से मुजफ्फरनगर पूरी तरह से शिवमय हो चुका है। सेवा शिविरों में डीजे की थाप पर झूमते कांवड़िया और भजनों में महादेव की स्तुति ने मुजफ्फरनगर को धर्म नगरी में तब्दील कर दिया। बड़ा हो या छोटा, अधिकारी या कर्मचारी सभी शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं।

भोले के भक्तों के उमड़ते सैलाब में लोग धर्म जाति का भेद भुलाकर सेवा में जुटे हैं।शिविरों में भोजन से लेकर भोलों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। भोलों के पांव के छालों का उपचार और दर्द का निदान करने में लोग पुण्य मान रहे हैं। सेवा शिविरों में कांवड़ियों के खाने से लेकर नहाने तक का पूरा इंतजाम है।

एक सुनो मेरे भोले नाथ जी, एक सुनो मेरे दीना नाथ जी-नगर के शिव चौक से थोड़ा आगे चलकर मीनाक्षी चौक पर बर्फ खाने में लगा सेवा शिविर मेहमान नवाजी की अलग ही गाथा लिख रहा है। शिविर में भोले के भक्तों की दिल से सेवा की जा रही है। खाने में लजीज व्यंजन हैं तो मनोरंजन भी।

सैंकड़ो किमी पैदल चलकर थकने वाले भोलों के लिए यहां डीजे का पूरा इंतजाम है। ऐसे में भोले महादेव का नाम लेना नहीं भूल रहे। डीजे पर कैलाश खेर का गाया एक सुनो मेरे भोले नाथ जी, एक सुनो मेरे दीना नाथ जी सबकी पहली पसंद बना हुआ है।

रास्ते से लेकर शिविरों में भोले की सेवा का पूरा इंतजाम-कांवड़ व्यवस्था तथा सुरक्षा में जुटी पुलिस भी भोले के भक्तों की सेवा कर रही है। शाम के समय हाईवे की और बढे तो ड्यूटी दे रहे थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी कांवड़ियों के पैरों का दर्द दूर करते नजर आए।

पानीपत खटीमा राजमार्ग पर शामली और हरियाणा की और बढ रहे कांवडियों की सेवा के लिए थाना तितावी प्रभारी मुकेश सोलंकी तत्पर दिखे। वह अपनी टीम के साथ भोले के भक्तों की सुरक्षा को अलर्ट दिखे, लेकिन मौका लगते ही कांवड़ियों की सेवा भी करते नजर आए।

दिल्ली निवासी भोला अतुल पोरवाल अपना मोबाईल बागोवाली चौराहा स्थित एक शिविर में भूल आया। पुलिस को जानकारी दी और आधा घंटा में प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी सुशील सैनी ने कांवड़िया का मोबाईल चार्जर सहित शिविर से मंगाकर सुपुर्द कर दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21274 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 8 =