फिल्मी चक्कर

फिर काम करेंगी Samantha Ruth Prabhu ‘The Family Man 2’ फेम डायरेक्टर्स राज और डीके संग

Samantha Ruth Prabhu बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के साथ एक वेब सीरीज में रोमांस करते नजर आएंगी. ये है अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu की अपकमिंग वेब सीरीज को कोई और नहीं बल्कि ‘द फैमिली 2’ के निर्माता राज और डीके (Raj and DK) द्वारा निर्देशित किया जाएगा. ये सीरीज इंटरनेशनल ‘सिटाडेल’ (Citadel) का भारतीय रूपांतरण बताई जा रही है.

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब सीरीज के प्रमुख कलाकार अगले महीने के लास्ट वीक से मार्शल आर्ट-बेस्ड सीरीज के लिए सीरियस ट्रेनिंग लेंगे. ओटीटी प्रोजेक्ट को कथित तौर पर शो में भारी-भरकम एक्शन सीन्स (heavy-duty action sequences) की आवश्यकता होती है. लिहाजा इसलिए मेकर्स ने लीड पेयर वरुण धवन और Samantha Ruth Prabhu को टोन्ड लुक पाने के लिए कहा है.

Samantha Ruth Prabhu का राज एंड डीके के साथ ये उनका दूसरा प्रोजेक्ट होगा. साथ ही ‘बिग बॉस सीजन 4’, ‘सैम जैम’ और ‘द फैमिली मैनः सीजन 2’ की मेजबानी के बाद एक्ट्रेस का ये चौथा वेब शो है जिसमें वे एक चैलेंजिंग रोल निभाते दिखाई देंगी.

फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Kushi’ में बिजी हैं जिसमें वे लाइगर स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ आने वाली हैं. इसके अलावा उनके पास ‘शाकुंतलम’ (Shaakuntalam) और ‘यशोदा’ (Yashoda) भी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =